अपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अवैध देशी शराब के 87 कार्टून सहित आरोपियों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी बीकानेर

 

पुलिस थाना जामसर

 पुलिस थाना जामसर की बडी कार्यवाही

 पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान के तहत अंतरराज्यीय दो शराब तस्कर गिरफ्तार

87 कार्टून (4176पव्वे) देशी शराब सहित किया दोनों आरोपियों को गिरफ्तार

अवैध शराब परिवहन मे प्रयुक्त वाहन स्कोर्पियो गाडी को किया जब्त

पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत श्री ओमप्रकाश आईपीएस महानिरीक्षक पुलिस रेंज बीकानेर एवं श्रीमती तेजस्वनी गौतम (आईपीएस) जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देशन तथा डा. श्री प्यारेलाल शिवरान (आरपीएस) अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बीकानेर एवं श्री नरेन्द्र पुनिया (आरपीएस) वृताधिकारी वृत लूनकरनसर के निकट सुपरविजन मे दिनांक 14.06.2024 को श्री रवि कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी जामसर के नेतृत्व मे अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु टीम गठित कर आरोपी हनुमानाराम सारण पुत्र मोहन लाल विश्नोई उम्र 29 साल निवासी राजीव नगर गांव पुर पुलिस थाना सांचौर जिला सांचौर व जगदीश कुमार ढाका पुत्र पूनमाराम विश्नोई निवासी गांव कूका कोटड़ा पुलिस थाना बागोड़ा जिला सांचौर को स्कोर्षीयो गाडी व 87 कार्टून (4176पव्वे) देशी शराब सहित गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण राज. आबकारी अधि. 1950 में दर्ज कर अनुसंधान जारी है। प्रकरण मे आरोपीगणो से शराब की खरीद फरोक्त के सम्बध मे अनुसधान गहनता से जारी है। कार्यावाही मे श्री विनोद कुमार एचसी 82 की विशेष भूमिका रही है।

गठित टीम-

1. श्री विनोद कुमार एचसी 82

2. श्री बलवीर कानि 926

3. श्री शिवपाल सिह कानि 1508

4. श्री रामनिवास कानि 1394

5. श्री हजारी राम कानि 912

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button