देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानविश्वशिक्षा

पेड़-पौधे प्राकृतिक आपदाओं से लड़ने में मदद करते है:- बांठिया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

बालोतरा।

 जनसेवक श्री चंपालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट व भाजपा के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से सघन पौधरोपण व पौधा का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

     ट्रस्ट अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने बताया की भाजपा के आव्हान पर सघन पौधरोपण के तहत पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से ट्रस्ट के माध्यम से क्षेत्र के विभिन्न गाँवो में सघन पौधा वितरण कर पौधा रोपण किया।उन्होंने ने बताया कि कालेवा,बागुंडी, दुदवा,तिलवाड़ा, कालूड़ी गाँव के मठों, मंदिरों व सावर्जनिक स्थानों पर पौधे

वितरण कर पौधरोपण किया गया और ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।दुदवा में पौधा वितरण कार्यक्रम में बाठिया ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर पौधे के देखरेख अवश्य करे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण ही सभी प्रकार की ग्लोबल वार्मिंग व अन्य समस्याओं का हल है। बांठिया ने कहा कि पौधे प्राकृतिक आपदाओं से लड़ने में मदद करते है।इन दौरान दुदवा सरपंच प्रतिनिधि खेतसिंह दहिया ने पर्यावरण संरक्षण की मुहिम चलाने पर गणपत बांठिया का आभार जताया। पौधा वितरण के दौरान बागुंडी में प्रकाश दान,भिखदान,महिपाल सिंह,भगाराम,प्रेमाराम, तगाराम सहित दुदवा में इस दौरान नायब तहसीलदार जयंतिलाल जिनगर,ग्राम विकास अधिकारी जितेन्द्र माली, युवा नेता कमल प्रजापत, भाजपा नेता रमेश सुथार,देवाराम बंजारा,भगाराम जाणी,वार्ड पंच भगाराम जाणी,समाज सेवी देवी सिंह दहिया,कानाराम शर्मा, अशोक जोशी आशूराम दर्जी,निम्बाराम डूडी,नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवी जगदीशचंद्र प्रजापत,चेलाराम प्रजापत,चेतन मेघवाल,सोनाराम,पारस सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button