
ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर
@Bhiwadipolice
राज्य स्तर पर 10 जून से 13 जून तक मनाये जा रहे 75वे राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर आज दिनांक 11.06.24 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री ज्येष्ठा मैंत्रेयी जी द्वारा पुलिस लाईन भिवाड़ी में दीप प्रज्ज्वलित कर स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के आयोजन का शुभारम्भ किया गया।
इस हर्ष उल्लास के उत्सव पर श्री अतुल साहू अति. पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी, श्री मुकेश चौधरी वृत्ताधिकारी वृत भिवाड़ी , श्री देवेन्द्र प्रसाद पुलिस निरीक्षक, श्री सत्यनारायण एसआई, श्री दारासिंह एसआई, श्री पुनीत एसआई आदि पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा रक्तदान किया गया।
इस अवसर पर प्रकृति को निखारने और वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया भिवाड़ी सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी, श्री अतुल साहू अति. पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी, श्री मुकेश चौधरी वृत्ताधिकारी भिवाड़ी द्वारा पुलिस लाईन भिवाड़ी में पौधारोपण का कार्य किया गया।

Subscribe to my channel


