देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानविश्व

महावीर इंटरनेशनल का 5 जून को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर वृक्षारोपण अभियान शुरू करने का आह्वान

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

महावीर इंटरनेशनल अंतर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश बांठिया ने रीजन 6 के सभी, जोन , केंद्रों से अनुरोध किया है कि 5 जून को *विश्व पर्यावरण दिवस* पर पेड़ लगाने के अभियान में सक्रियता से कार्य योजना को प्रारंभ करें। बांठिया ने अपने रीजन 6 के जालौर सिरोही जॉन चैयरमेन अनिल जैन, जोन सचिव कुलदीप डांगी ,बाड़मेर बालोतरा जोन चैयरमैन पवन नाहटा, जोन सचिव जवेरीलाल मेहता से अनुरोध किया है कि भी अपने जॉन के सभी केंद्रो से संपर्क कर 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर सघन पेड़ लगाने के अभियान को शुभारंभ करें, बारिश का मौसम प्रारम्भ होने वाला है, विशेष कर नीम की वृक्ष और घरों में तुलसी के पौधे लगाने के लिए प्रेरित करें। महावीर इंटरनेशनल द्वारा गत वर्षो में *ग्रीन इंडिया प्रोजेक्ट* के तहत पूरे भारत वर्ष में सघन अभियान के हजारों पेड़ लगाने का विशेष कार्य किया गया था और वर्तमान परिपेक्ष में भी पर्यावरण की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण हो गया है कि हम सभी पेड़ लगाकर पर्यावरण के संरक्षण में भाग लेकर प्रकृति के प्रति जागरूक होकर अपने कर्तव्य का निर्वाहन करे। रीजन सचिव महेंद्र चोपड़ा ने बताया कि बालोतरा, बाड़मेर ,बालोतरा वीरा , खंडप, जसोल , आहोर, जालोर ,सुमेरपुर, सिरोही, आबू रोड, पाली, फालना सहित सभी केंद्रो के माध्यम से विश्व पर्यावरण दिवस पर सघन पेड़ लगाने के अभियान के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र, सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों, सड़क के किनारों पर, आवासीय कॉलोनी परिसरों सहित घरों में आवश्यकता अनुसार पौधे लगाए एवम सरक्षण करने का अनुरोध किया है। रीजन 6 के पर्यावरन उप निदेशक जवाहरलाल हुंडिया ने पर्यावरण की सुरक्षा हेतु , पॉलीथिन रोकथाम हेतु *कपड़े की थेली, मेरी सहेली* के अभियान को भी गतिमान करने के लिए कार्य करने का अनुरोध किया है,।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button