देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पानी की खेलियां बन के हुई तैयार कल से करेंगे वितरण

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा बेसहारा पशुओं के पानी पिने के लिए खेलियां निशुल्क वितरित की जा रही है जो कि अब बन के तैयार हुई है।
संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया खेलियों के बनने में 15 से 20 दिन का समय लग जाता है खेलियां वितरण के प्रथम चरण में हमने 55 खेलियां वितरित की थी लेकिन उसके बाद भी जीव प्रेमियों के निरंतर कॉल आ रहे है तो दूसरे चरण में एक बार फिर 35 खेलियां बनवाई गई है जो कि हम मंगलवार से वितरित करेंगे।
दवे ने बताया कि इस भीषण गर्मी में संस्थान द्वारा अभी गर्मी राहत केम्प भी चल रहा है,निशुल्क परिंडे वितरण का अभियान भी चल रहा है व शहर में दो जगह ठंडे पानी की अस्थायी प्याऊ लगाई गई है जिसमें सभी सदस्य सहयोग कर रहे है।
इसके बाद गौशाला में हरा चारा व जलापूर्ति का कार्य भी किया जा रहा है।
इन सेवाओं में संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी,सरंक्षक अशोक व्यास,गौतम चौपड़ा,घनश्याम सिंह राजपुरोहित,भामाशाह देवराज खींवसरा,जवाहर हुंडिया,कृष्णा सुंदर कांड समिति अध्यक्ष ईश्वर दास,प्रेम दास,बालूदास,गणपत अवस्थी,गौतम ओस्तवाल परिवार,महावीर इंटरनेशनल,आनंद दवे,राजू माली,विमल मालवीय,नरसिंह सोलंकी,कमलेश सोनी,किशन भाटी सहित सदस्य सहयोग कर रहे है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button