देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

भीषण गर्मी जारी आमजन बरतें एहतियात :- जिला प्रभारी डॉ सुवालाल

लू के चलते स्वास्थ्य विभाग ने फिर की अपील, लू-तापघात से बचाव बेहद जरूरी

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा:- 31 मई। जिले में अत्यधिक गर्मी के चलते चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने राज्य स्तर से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिला बालोतरा के प्रभारी डॉ. सुवालाल ने जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी केन्द्र जसोल का निरीक्षण कर हिट वेव को देखते हुए व्यवस्थाओ का जायजा लिया और पर्याप्त मात्रा में दवाईयां, पीने के पानी की व्यवस्था और कूलर व एसी की व्यवस्था को लेकर जिला प्रभारी ने सख्त निर्देश दिए कि मरीजों को किसी भी तरह की समस्या न हो।

जिला प्रभारी डॉ. सुवालाल ने 108 एम्बुलेंस का निरीक्षण किया और एसी की व्यवस्था को देखा और समस्त एम्बुलेंस पर एसी की व्यवस्था, पानी और मेडिसिन की व्यवस्था सुचारू रूप से हो इसके सम्बन्ध में निर्देश दिए गए।

उन्होंने समस्त बीसीएमओ की बैठक लेकर सभी को निर्देशित किया कि हिट वेव को देखते हुए सभी चिकित्सा संस्थानों पर बेड आरक्षित हो।

 बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान ने समस्त बीसीएमओ को निर्देशित किया कि समस्त चिकित्सा संस्थानों पर बिजली, पानी व दवाईयों की व्यवस्था होनी चाहिए।

उक्त निरीक्षण में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वांकाराम चौधरी, उप नियंत्रक डॉ बालकृष्ण प्रजापति व बीसीएमओ डॉ दीपक गोयल व जिला कार्यक्रम अधिकारी विजय सिंह उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button