देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालाजी गौशाला में पानी के टेंकर व 31 क्विंटल हरा चारा किया भेंट

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

 कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा बालाजी गौ शाला में चार पानी के टेंकर व 31 क्विंटल हरा चारा भेंट किया गया।

 कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि संस्थान सदस्य ललित गोयल,मुकेश गहलोत व संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी की प्रेरणा से जवाहर हुंडिया के सहयोग से चार पानी के टेंकर बालाजी गौशाला में भिजवाये गए व कृष्णा सुन्दरकांड समिति अध्यक्ष ईश्वरदास,उपाध्यक्ष प्रेमदास,कोषाध्यक्ष बालूदास,गणपत अवस्थी द्वारा 31 क्विंटल हरा चारा बालाजी गौ शाला में प्रदान किया गया।

 दवे ने बताया कि कृष्णा सुन्दरकांड समिति द्वारा प्रत्येक गौशाला में हरे चारे की गाड़ी भिजवाई जा रही है साथ ही जँहा से भी सूचना आ रही है हम हर जगह पानी की भी व्यवस्था कर रहे है।

 इसके साथ गर्मी राहत शिविर भी चल रहा है जिसमें गौतम चौपड़ा,घनश्याम सिंह राजपुरोहित,विमल मालवीय,नरसिंह सोलंकी,कमलेश सोनी,किशन भाटी सहित सदस्य सहयोग कर रहे है।

 कृष्णा सुन्दरकांड समिति अध्यक्ष ईश्वरदास ने बताया कि समिति द्वारा सुन्दरकांड से प्राप्त राशि गौ सेवा में समर्पित करने को हम कार्य कर रहे है जंहा अभी इस भीषण गर्मी में गौ वंश के लिए चारे व पानी की किल्लत है वंही हम सभी सदस्य अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे के नेतृत्व में हर तरीके से मानव हितार्थ व प्राणी सेवा के कार्य कर रहे है कंही भी चारे व पानी की व्यवस्था के लिए हमसे संपर्क कर सकते है।

 इस अवसर पर नगर प्रभारी विमल मालवीय,आनंद दवे,राजू माली,अशोक सिंह व सदस्य मौजूद रहे।

 

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button