देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानविश्वशिक्षा

जैन स्थानक वासी परंपरा के अन्तर्गत रत्न संघ के भावी आचार्य श्री महेंद्र मुनि जी महाराज साहब का 50 वा दीक्षा दिवस तप त्याग के साथ मनाया गया

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

जैन स्थानक वासी परंपरा के अन्तर्गत रत्न संघ के भावी आचार्य श्री महेंद्र मुनि जी महाराज साहब का 50 वा दीक्षा दिवस तप त्याग के साथ मनाया गया। पुरानी पाठशाला में श्री जैन रत्न श्राविका मंडल द्वारा आयोजित सामूहिक सामायिक कार्यक्रम में श्री गुरु हस्ती कल्याण संस्थान के मंत्री ओम प्रकाश बांठिया ने कहा कि जैन धर्म में जीवन में संयम दीक्षा अंगीकार कर ज्ञान दर्शन चरित्र तप की विशेष साधना आराधना शुभारंभ होती है, भावी आचार्य श्री महेन्द्र मुनि जी महाराज साहब जिनका जन्म सूर्य नगरी जोधपुर में हुआ एवं रत्न संघ के अध्यात्म योगी,आचार्य भगवान श्री हस्तीमल जी महाराज साहब के मुखारविंद से हुई । जैन भागवती दीक्षा के 50 में वर्ष में पर श्रद्धालु श्रावक श्राविकाओं द्वारा अखिल भारतीय श्री जैन रत्न हितेषी श्रावक संघ के निर्देशानुसार रत्न स्वर्ण महोत्सव के रूप में 22 में 2024 से 4 नवंबर 2025 तक देश भर में विभिन्न तप त्याग किए जाएंगे ,जिसके अंतर्गत वर्षी तप, पोरसी तप सहित आराधना के साथ ही सामायिक स्वाध्याय के संकल्प लिए जा रहे हैं। आचार्य श्री हीराचंद जी के मंगल सानिध्य मे भावी आचार्य श्री महेन्द्र मुनि जी का 50 वा दिवस दीक्षा दिवस जोधपुर में तप त्याग के साथ मनाया गया है, वहीं रत्न संघ के श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न गांव एवम शहरों में भी तप त्याग के साथ गुणानुवाद किया गया। महान अध्यवसायी श्री महेंद्र मुनि जी महाराज साहब अपने जीवन में एक दीक्षा अंगीकार करने के पश्चात सतत जिन शासन की अपूर्व प्रभावना कर रहे हैं ,एवं वर्तमान आचार्य श्री हीराचंद जी महाराज साहब के मंगल सानिध्य में ज्ञान ,दर्शन ,चरित्र के साथ ही तप के क्षेत्र में विशेष कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं, हम सभी उनके उतरोतर निर्मल संयम जीवन के प्रति मंगल भावना व्यक्त करते हैं।

श्री जैन रत्न श्राविका मंडल के रेशमी देवी लूंकड एवं सीमा तातेड ने बताया कि बालोतरा में श्राविकाओं द्वारा तप त्याग के प्रत्याख्यान लिए गए।

 

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button