बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
बालोतरा जिले के आदर्श विद्या मंदिरों के संकुल तथा जिला विषय प्रमुखों की बैठक

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
बालोतरा जिले के आदर्श विद्या मंदिरों के संकुल तथा जिला विषय प्रमुखों की बैठक जिला सचिव भगवत दान रतनू और प्रधानाचार्य दिनेशचंद गौड़ के मार्गदर्शन में हुई। प्रशिक्षण प्रमुख दिलीप व्यास ने बताया बैठक तीन सत्र में आयोजित हुई। प्रथम सत्र में आगामी नवीन आचार्य के प्रशिक्षण वर्ग 11 जून सायं से 18 जून दोपहर तक तथा स्थाई आचार्य का प्रशिक्षण वर्ग 15 जून सायं से 18 जून दोपहर तक किया जाना तय हुआ। इस प्रशिक्षण में आधारभूत विषय शारीरिक, योग, संस्कृत ,संगीत, नैतिक एवं आध्यात्मिक के साथ-साथ हिन्दी,अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामाजिक, संस्कृत विषय शिक्षण व राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का प्रशिक्षण दिया जायेगा तथा कक्षा प्रबंधन, शैक्षिक गुणवत्ता, अभिभावक संपर्क, शिक्षा में नैतिकता की आवश्यकता, भित्ति पत्रिका के आदि विषयों पर चर्चा रहेगी। दूसरे सत्र में आधारभूत विषयों संगीत,योग, संस्कृत, शारीरिक तथा नैतिक और आध्यात्मिक शिक्षा के साथ शिक्षण विषयों के प्रशिक्षण की योजना की रूपरेखा और इकाई योजना बनाई गई। तीसरे सत्र में NEP 2020 की जानकारी के साथ सुलेख, श्रुतलेख, विभिन्न विषयों की सहायक सामग्री का निर्माण, ICT ka प्रयोग, इंटरनेट से सामग्री प्राप्त करने की योजना का कार्य किया गया। कल्याण मंत्र के साथ बैठक का समापन किया गया। इस बैठक में आदर्श विद्या मंदिर के सभी प्रधानाचार्यो के साथ जिला विषय प्रमुख और संकुल प्रमुख मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


