अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानस्वास्थ्य

भिवाड़ी फैज थर्ड थाना अंतर्गत फूल सिंह कॉलोनी में रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर

 

भिवाड़ी के फेज थर्ड थाना अंतर्गत फूल सिंह कॉलोनी में हेतराम चौक पर रहने वाली एक 22 वर्षीय युवती ने पंखे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के अनुसार मृतक युवती हेतराम चौक पर किराए के मकान में रहती थी, एवं श्री राम पिस्टन कंपनी में कार्य करती थी। मृतक युवती का नाम चांदनी पुत्री देवी प्रसाद उम्र 22 वर्ष ग्राम बिंदपुर थाना गजरा जिला हमीरपुर यूपी की रहने वाली थी। घटना के संबंध में भिवाड़ी के फेज थर्ड थाना अंतर्गत पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, जहां उसका पोस्टमार्टम होगा। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है, एवं पुलिस घटना के संबंध में जांच कर रही है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button