अपराधबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

आत्महत्या के लिए विवश करने वाले आरोपीगण सुरेश-रूपो व सुगनो गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

#Balotra: पुलिस थाना गिड़ा की कार्यवाही।

 श्री कुंदन कंवरिया आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा ने बताया कि श्री धर्मेन्द्र कुमार यादव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं श्री गुमानाराम पुलिस उप अधीक्षक वृत बायतु के सुपरवीजन में श्री सोनाराम सउनि थानाप्रभारी पुलिस थाना गिड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मृतक मूलाराम को मानसिक रूप से आत्महत्या के लिए विवष करने वाले आरोपीगण सुरेष, रूपो व सुगनो को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस कार्यवाही का विवरणः-

     दिनाक 13.05.2024 को जरिये टेलीफोन ईतला मिली कि सरहद खोखसर में मानव का सिर (कंकाल) पडा है, वगैरा ईतला पर गिड़ा थानाप्रभारी सोनाराम सउनि. मय जाब्ता के थाना से रवाना होकर मौका पर सरहद खोखसर पहुंचा, जहां पर मृतक मूलाराम पुत्र पांचाराम जाति भील उम्र 36 साल निवासी खोखसर पूर्व पुलिस थाना गिडा जिला बालोतरा ने बबुल के पेड से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करना ज्ञात हुआ, जिसका सिर व धड़ अलग-अलग जगह पर मिले तथा पास में बबुल के पैड के रस्सी लटकी हुई मिली मृतक मूलाराम की लाष की पहचान मृतक के भाई खेताराम द्वारा की गई। मृतक मुलाराम की थाना हाजा पर पुर्व में मानव गुमषुदगी संख्या 04 दिनांक 05.05.2024 दर्ज है। मौके पर मृतक के भाई खेताराम द्वारा एक लिखित रिपोर्ट पेष की, रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 67 दिनांक 13.05.2024 धारा 306/34 भादस पुलिस थाना गिडा मंे दर्ज किया जाकर मृतक की लाष को बाद पोस्टमार्टम के उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। प्रकरण की गम्भीरता व हालात को देखते हुए प्रथम सूचना रिपोर्ट में नामजद आरोपीयों की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीमें गठित की जाकर 24 घण्टें के अदंर आरोपीगण को दस्तयाब कर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारसुदा मुलजिमानों के नाम:-

01.सुरेषराम पुत्र भेराराम जाति भील उम्र 22 साल निवासी भीलो की ढाणी, जालमनगर, ढाढणिया आगोलाई पुलिस थाना बालेसर जिला जोधपुर,

02.रूपो देवी पत्नि चेतनराम जाति भील उम्र 58 साल निवासी फलसूण्ड पुलिस थाना फलसुण्ड जिला जैसलमेर,

03.सुगनो देवी पत्नि मृतक मूलाराम जाति भील उम्र 30 साल निवासी खोखसर पूर्व पुलिस थाना गिड़ा जिला बालोतरा।

पुलिस टीम:-

1.श्री सोनाराम सउनि थानाप्रभारी पुलिस थाना गिडा,

2.श्री गुमाननाथ हैडकानि. 898 पुलिस थाना गिड़ा,

3.श्री पेमाराम हैडकानि. 347 पुलिस थाना गिड़ा,

4.श्री शेम्भूराम कानि.1717 पुलिस थाना गिड़ा,

5.श्री डालूराम कानि.84 पुलिस थाना गिडा,

6.सुश्री शीला मकानि.1892 पुलिस थाना बायतु।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button