अपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अवैध आर्म्स मय जिन्दा कारतूस सहित एक आरोपी गिरफतार

पुलिस थाना शेरूणा की प्रभावी कार्यवाही

ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी बीकानेर

 

पुलिस थाना शेरूणा

> महानिरीक्षक पुलिस व जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये गये विशेष अभियान ऑपरेशन सचेत के तहत अवैध हथियारों के खिलाफ कार्यवाही

> 01 अवैध हथियार पिस्टल मय 04 जिन्दा कारतुस मय वाहन कार हुडंई सहित

जब्त

> गिरफतारशुदा आरोपी से गहनता से अनुसंधान जारी

विवरण: महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेन्ज, बीकानेर श्री ओमप्रकाश आईपीएस द्वारा रेंज

स्तर पर चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन सचेत’ के तहत एवं पुलिस अधीक्षक, बीकानेर श्रीमती तेजस्वनी गौतम आईपीएस, अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जिला बीकानेर श्री प्यारेलाल श्योराण आरपीएस एवं पुलिस उप अधीक्षक, वृत श्रीडूंगरगढ़ श्री निकेत कुमार पारीक आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी श्री पवन कुमार उनि के दिशा निर्देशानुसार श्री राजकुमार सउनि मय स्टाफ द्वारा दौराने नाकाबंदी बीकानेर की तरफ से एक सफेद गाडी आती हुई दिखाई दी। जिसको हमराही स्टाफ द्वारा रूकने का इशारा किया तो गाडी चालक हडबडा गया व गाडी को वापिस घुमा कर भगाने का प्रयास करने लगा। लेकिन हमराही स्टाफ द्वारा गाडी के आगे डिवाइडर लगाकर गाडी को रुकवाया व उक्त हुंडई कार के नम्बर RJ 07 CE 0478 के चालक मुल्जिम हरवीर पुत्र सीताराम जाति जाट उम्र 50 साल निवासी मोमासर बास श्रीडूंगरगढ पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ जिला बीकानेर को चैक किया गया तो उक्त कार में 01 अवैध हथियार पिस्टल मय 04 जिन्दा कारतुस मिले जिनको जरिये फर्द जब्त किया जाकर मुल्जिम हरवीर को गिरफतार किया गया व परिवहन में काम ली गई हुंडई कार नम्बर RJ 07 CE 0478 को जब्त किया जाकर प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण में अनुसंधान श्री चैनदान सउनि पुलिस थाना शेरूणा द्वारा किया जा रहा है।

पुलिस टीम

01. श्री पवन कुमार उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना शेरूणा

02 . श्री राजकुमार स.उ.नि.पुलिस थाना शेरूणा 03. श्री महावीर कानि 710 पुलिस थाना शेरूणा

04. श्री लूणाराम कानि 1005 पुलिस थाना शेरूणा 05. श्री अजयराज डीआर 682 पुलिस थाना शेरूणा

05. श्री अजयराज डीआर 682 पुलिस थाना शेरूणा

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button