अलवरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानविश्वशिक्षा

टपूकड़ा के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में मनाया मदर्स डे

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर

 

टपूकड़ा के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में, आज मदर्स डे मनाया गया। मदर्स डे पर विद्यालय की छात्राओं ने चित्रों के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। चित्रों के माध्यम से विद्यालय के विभिन्न छात्राओं ने माता और पुत्री के चित्र बनाएं, वहीं कहीं भाई और बहन के चित्र बनाएं तो कहीं बहन और बहन का प्यार चित्रों के माध्यम से व्यक्त किया गया। वहीं विद्यालय की अन्य छात्राओं ने रोबोट, चंद्रयान सहित अन्य प्रेरणास्पद चित्र बनाकर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। मदर्स डे पर विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती नीलम यादव ने कहा कि मां जैसा रिश्ता इस जीवन में अन्यत्र दूसरा नहीं है, और माता द्वारा किए गए उपकारों का बदला हम कभी चुका नहीं सकते हैं। इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button