मौहल्ला चौधरीयान स्थित हरियाणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नारनौल में बुधवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विद्यालय प्रांगण में मानव श्रृंखला बनाई गई। विश्व रेड क्रॉस दिवस पर विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग(कक्षा 6 से 8) में मारुत सैनी ने सबसे बेहतरीन चित्र बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीपांशु द्वितीय तो यंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग (कक्षा 9 से 12) में मोहम्मद साहिल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निखिल तिवारी ने द्वितीय तो यश सैनी व नीशू ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
*इस मौके पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय चेयरमैन श्री हितेंद्र शर्मा व निदेशिका श्रीमती संगीता शर्मा ने बताया कि रेड क्रॉस दिवस का मुख्य उद्देश्य असहाय, सैनिकों और नागरिकों की रक्षा करना है। यह एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है और इसका मुख्यालय जिनेवा में है। विश्व रेडक्रॉस दिवस प्रतिवर्ष 8 मई को संस्था के संस्थापक हेनरी (नोबेल पुरस्कार विजेता) के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाया जाता है। यह दिन अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रीसेंट आंदोलन के सिद्धांतों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने और दुनिया भर में उनके मानवीय कार्यों का जश्न बनाने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है। हम सभी लोगों को अपने आसपास असहाय पीड़ितों की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए।*
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, इसलिए हम सभी को रक्तदान के जरिए जरूरतमंद की ज्यादा से ज्यादा सहायता करने की आवश्यकता है। इस मौके पर प्राचार्य अवनीश कुमार, रामनिवास डी०पी०ई०, अशोक यादव, नरेश कुमार, संजय कुमार, मनमोहन, वंदना सैनी, अल्पना शर्मा, लक्ष्मी चौहान आदि समस्त अध्यापकगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।