देशब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में अगले 3दिन में हो सकती है बारिश

संवाददाता दशरथ माली

 

मध्यप्रदेश में अगले 3 दिन यानी 26 अप्रैल तक बारिश, आंधी और ओले का अलर्ट है। 25 और 26 अप्रैल को करीब 35 जिलों में मौसम बदला रहेगा। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत पूरा मालवा-निमाड़ भी भीगेगा। इससे पहले मंगलवार को छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में बारिश हुई। छिंदवाड़ा में ओले भी गिरे। इससे दिन के टेम्प्रेचर में गिरावट भी हुई है।*

*मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से प्रदेश में ऐसा सिस्टम है। लगातार 5 दिन से बारिश हो रही है। छठवें दिन बुधवार को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत 17 जिलों में बारिश होने का अनुमान है।* *25 अप्रैल: भोपाल, इंदौर, उज्जैन,जबलपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, नरसिंहपुर, रायसेन, दमोह, सागर, विदिशा, अशोकनगर, गुना, श्योपुरकलां, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़ जिलों में।*

Ajimulla Khan

Beauro chif District Neemuch

Ajimulla Khan

Beauro chif District Neemuch

Related Articles

Back to top button