खैरथल- तिजारादेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
पवित्र मनन दीप द्वारा विशाल भंडारे और जागरण का हुआ आयोजन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ज्ञान देव आहूजा और रामहेत सिंह यादव रहे

जयबीर सिंह ब्यूरो चीफ (कोटकासिम)

पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा भूतेश्वर मंदिर मे विशाल भंडारे एवं जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्र उच्चारण से गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने देवी मां का विशेष पूजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामगढ़ पूर्व विधायक ज्ञान देव आहूजा और किशनगढ़ बास के पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर देवी मां के जयकारे का उद्घोष किया। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने की। कालू राजा और पार्टी द्वारा सुंदर भजनों का गुणगान किया गया। वहीं संस्कार उर्फ गोली प्रजापत और पवन योगी द्वारा देवी मां का दरबार सजाया गया। भक्तों ने सुबह से शाम तक बड़ी संख्या में उपस्थित होकर जागरण का आनंद लिया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान ज्ञान देव आहूजा ने कहा हमारे लिए सबसे पहले धर्म है और धर्म और राष्ट्र के लिए जीने वाला व्यक्ति ही महान होता है और देवता होता है! और उन्होंने गुरुदेव भास्कर भारद्वाज के कार्यों की सराहना की। वही रामहेत सिंह यादव ने कहा हम गुरुदेव भास्कर भारद्वाज के शिष्य बनकर आते हैं और धर्म और समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर हैं। वही पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने भी गुरुदेव भास्कर के सत्संग प्रवचन और सेवा कार्यों की बहुत प्रशंसा की! इस दौरान गुरु देव भास्कर भारद्वाज ने धर्म संदेश देते हुए कहा गाय गंगा स्त्री को देवी का दर्जा प्राप्त है हमें उनकी सेवा इज्जत करनी चाहिए जब जाकर हमें आदिशक्ति मां की दया प्राप्त होगी और उन्होंने आए हुए अतिथियों का स्मृति चिन्ह और माला अर्पण कर स्वागत सम्मान किया! इस दौरान पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम के संस्थापक एवं विख्यात ज्योतिषी गुरुदेव भास्कर भारद्वाज, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किशनगढ़ बास पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव, रामगढ़ पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा, विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह संपर्क प्रमुख योगेश गोयल,पूर्व सरपंच पंडित वेद प्रकाश शर्मा,डॉ ललता प्रसाद, एडवोकेट समय सिंह यादव, विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री मुकेश सैनी, सत्संग सचिव संस्कार उर्फ गोली प्रजापत, भजन गायक कालू राजा, मीडिया प्रभारी पवन योगी, हीरालाल लखेरा, दुर्गेस उर्फ चिंटू योगी, पंकज पवार,भागीरथ भारद्वाज, राजकुमार शर्मा, नंदकिशोर गौतम, राजेंद्र नागा, सोनू सैनी, फूल सिंह चौधरी, प्रेम गुप्ता सहित मातृशक्ति और बड़ी संख्या में भीड़ उपस्थित रही।

Subscribe to my channel


