अपराधदेशनीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशव्यापार

सरकारी राशन का वेयरहाउस और गोदाम में होता है गफला एक अखबार का दावा

संवादाता दशरथ माली

 

सरकारी राशन का वेयरहाउस और गोदाम में होता है गफला एक अखबार का दावा है कि सोसाइटी राशन की दुकान पर जो अनाज आम जनता के बीच वितरण के लिए जाता है उस सरकारी अनाज में बड़े गोदाम और वेयरहाउस में करते हैं मिलावट जिसमें काली मिट्टी और पानी का छिड़काव कर अनाज को खराब किया जाता है और वजन बढ़ाया जाता है ओर फिर सभी राशन की दुकानों पर यह माल भेज दिया जाता है और अनाज जब गोदाम में पड़ा पड़ा सूख जाता है तो वह कम हो जाता है जिसकी भरपाई राशन की दुकान के वितरक को ही करना पड़ती है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 50 का कट्टा पैकिंग आता है वह पूरा अपने वजन पर नहीं उतरता है किस में 1 किलो कम है तो किसी में 2 किलो और राशन की दुकानों पर कट्टो को तोलने भी नहीं दिया जाता है। अगर कोई राशन वितरक बोरी को तोड़ने का कहते हैं तो अगले ही दिन उसके वहां पर इंक्वारी बैठा दी जाती है और न जाने कितना घोटाला उसके ऊपर निकाल देते हैं जैसे उसने कोई गुनाह कर दिया हो इसीलिए कोई राशन वितरक बोलने को तैयार नहीं होते हैं ।यह सिलसिला इसी तरह चल रहा है एक गोदाम से गाड़ी खाली करने के बाद 1000 से ₹1500 की वसूली भी की जाती है ।डायरेक्ट गेहूं चावल के कट्टे मालगाड़ी से गोदाम में डाल दिया जाता है अब उस कट्टे में कितना वजन है यह किसी को पता नहीं और जब लास्ट में अनाज की किल्लत आती है तब पता चलता है कि 1 से 2 किलो के माध्यम से कई कुंत्तल का घोटाला हुआ है जिसकी भरपाई राशन वितरण कहा से पूरा करे। और चोरी करने वाले साहूकार बनकर अपना हिस्सा लेकर सारा नजारा देखते हैं यह सारा घोटाला गोदाम से शुरुआत होती है । क्योंकि यह माल गोदाम से ही काम आता है और उसको पूरा करने के लिए इसके ऊपर पानी और मिट्टी का छिड़काव किया जाता है जिसकी भरपाई राशन वितरक को करना पड़ती है जिसमें सभी अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त होते हैं क्योंकि राशन वितरक पूरी तहसील में कई टन माल आता है जिससे आप अंदाजा लगा सकते हो कि एक 50 किलो की बैग पर 1 से 2 किलो की कटौती होती है तो कितना टन माल आता है और कितना घोटाला होता है हर माह इस और प्रशासन को ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button