ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा प्रत्याशी चौधरी धर्मवीर सिंह ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ की बैठक

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

*महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा प्रत्याशी चौधरी धर्मवीर सिंह ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ की बैठक*
शहर के सिंघाना रोड़ स्थित पैट्रोल पंप पर मंगलवार को भाजपा से महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर सिंह ने वरिष्ठ नेताओं के साथ एक बैठक कर चुनावी रणनीति तैयार की। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक ओमप्रकाश यादव, जिला अध्यक्ष दयाराम यादव तथा लोकसभा क्षेत्र महेंद्रगढ़ प्रभारी शिवकुमार मेहता आदि मौजूद रहे। सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजय रथ 400 पार ले जाने के लिए महेंद्रगढ़ भिवानी लोकसभा से चौधरी धर्मबीर सिंह को एक बार भारी बहुमत से जितने को लेकर विचार विमर्श किया।
*इसके लिए पार्टी के नेताओं ने कहा कि इस बार सभी कार्य नारनौल मुख्यालय से ही होंगे, जिसे लेकर कार्यालय खोलने सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। भाजपा नेताओं ने शहर में जल्द ही कोई ठीक सा स्थान देखकर पार्टी कार्यालय खोलने की बात कही। पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने-अपने स्तर पर चौधरी धर्मबीर सिंह को भारी बहुत से जिताने के प्रयास में जुट जाए।*
इस मौके पर संजय सैनी, अश्वनी यादव, डा. राजेंद्र सैनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र सराय, छतरपाल चौहान, देवेंद्र, मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, सरपंच रतनपाल चौहान तथा विक्रम सरपंच आदि मौजूद रहे।

 

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button