देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़स्वास्थ्यहरियाणा
सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि के अवसर पर सैनी धर्मशाला नारनौल में चिकित्सा शिविर आयोजित
शिविर में 172 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
स्थानीय सैनी सभा (रजि.) नारनौल द्वारा संचालित सैनी धर्मशाला में रविवार को माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर शैलबी हॉस्पिटल्स जयपुर के वरिष्ठ जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डाॅ. दीपक सैनी, वरिष्ठ कार्डियक सर्जन डाॅ.ओमेश्वर शर्मा, वरिष्ठ कैंसर सर्जर डाॅ. दिनेश गुप्ता, मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ डाॅ. अनुराग सिहाग व हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. वैभव मित्तल और उनकी टीम ने मरीजों की जांच कर इलाज़ के लिए परामर्श दिया। शिविर में 172 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
*इस कैंप में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं बीएमडी (हड्डियों में कैल्शियम की जांच) निशुल्क की गई। सर्वप्रथम कार्यक्रम में सभी आगंतुको के साथ माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में मंच संचालन पूर्व महासचिव मास्टर केसरी नंदन ने किया।*
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जे.पी. सैनी पूर्व चेयरमैन मार्किट कमेटी ने बताया की सावित्री बाई फुले वो महिला थी, जिसने भारत में लड़कियों के लिए पहला स्कूल स्थापित किया। सावित्री बाई फुले लड़कियों और समाज के बहिष्कृत वर्गों के लिए शिक्षा प्रदान करने में अग्रणी थीं। वह भारत की पहली महिला शिक्षिका बनीं (1848) और अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ लड़कियों के लिए एक स्कूल खोला। इतिहास के पन्नों में उन्हें महिला सशक्तिकरण की मुखर आवाज कहा जाता है।
*कार्यक्रम की अध्यक्षता सैनी सभा के प्रधान बिशन कुमार सैनी ने की। उन्होंने बताया कि सावित्रीबाई फुले एक भारतीय समाज सुधारक, कवयित्री और भारतीय सामाजिक क्रांति की एक सशक्त आवाज़ थीं। उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर समाज मे सत्य, न्याय, समानता, स्वतंत्रता और मानव भाईचारे की स्थापना के लिए अनेक क्रांतिकारी कदम उठाये l सत्य और न्याय के लिए संघर्षरत लोगो के लिए सावित्री बाई फुले का जीवन प्रेरणादायी है l पूना मे प्लेग की बीमारी फैलने के दौरान पीडि़तों की सेवा करती हुई 10 मार्च 1897 को उनका निधन हो गया।*
कार्यक्रम में सैनी सभा के उप प्रधान रोहतास सैनी, महासचिव निहाल सैनी, सचिव भारत सैनी, कोषाध्यक्ष बलवंत सैनी कार्यकारिणी सदस्य रामनिवास सैनी, डॉ राजकुमार सैनी, मदन लाल सैनी, सूबे सैनी, मास्टर नरवर सैनी, वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण सैनी, शिक्षाविद सुमन सैनी , सुरेश पाल सैनी, पूर्व प्रधान मोहर सिंह सैनी, शेरसिंह सैनी, मानसिंह सैनी, गौतम सैनी, नरेंद्र सैनी, गणेश सैनी, संजय सैनी, डॉक्टर मिंटू सैनी, बाल किशन सैनी, कैप्टन हरीश सैनी आदि अनेक लोग मौजूद थे।
Subscribe to my channel


