उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

बस्ती में कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन

 

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती- पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत ओ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण के 26 सफल प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। उक्त जानकारी पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता ने दिया है। उन्होंने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी जयदेव सीएस, एडीएम कमलेश चंद्र, सांसद प्रतिनिधि जगदीश शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि गुलाबचंद सोनकर, शैलेन्द्र दुबे, सरोज मिश्रा तथा प्रशिक्षार्थी गण उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि इंस्टिट्यूट ऑफ कंप्यूटर, कटरा चुंगी के 15 तथा कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी मालवीय रोड के 11 सफल प्रशिक्षार्थियों को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button