खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
पुर्व विधायक के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सैकड़ों लोग

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
*पुर्व विधायक के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सैकड़ों लोग*
तिजारा पूर्व विधायक रतिराम यादव का अलवर में अंतिम संस्कार किया गया। रतिराम यादव तिजारा से विधायक रहे हैं । रतिराम यादव को क्षेत्र की जनता सदा सादगी, सज्जनता एवं इमानदारी के लिए सदा याद रखेगी। रतिराम यादव तात्कालिक मुख्यमंत्री बरकतुल्लाह खान के निधन पर हुए उपचुनाव में तिजारा से विधायक बने।ये आर्य समाज के कट्टर समर्थक थे। तिजारा से नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष बने सिंह गुर्जर, भाजपा के वरिष्ठ नेता देशपाल यादव ,पूर्व पार्षद वीरेंद्र सैनी, पूर्व अध्यक्ष कमलेश सैनी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Subscribe to my channel


