देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी में लगातार जन सेवा से सरोकार श्री राम सेवा समिति भिवाड़ी ने मंगलवार को एक लावारिश शव का अंतिमसंस्कार करवाया

संवाददाता अरुण शर्मा भिवाड़ी

 

भिवाड़ी में लगातार जन सेवा से सरोकार श्री राम सेवा समिति भिवाड़ी ने मंगलवार को एक लावारिश शव का अंतिमसंस्कार करवाया, समिति के पदाधिकारियों ने भिवाड़ी के फूलबाग थाना अंतर्गत मिले एक व्यक्ति का अंतिमसंस्कार हिंदू रितिरिवाज के तहत करवाया, पंडित के द्वारा मंत्रोचार के साथ लावारिश शव को मुखाग्नि दी गई, वही समिति प्रधान चंद्रभान ने बताया की उनकी टीम को पुलिस से लावारिश शव की जानकारी प्राप्त हुई और टीम ने ये पुनीत कार्य में भागीदारी निभाई, साथ ही अब तक उनकी टीम कई लावारिश शवो का अंतिमसंस्कार करवाकर उनकी अस्थियों को गडगंगा लेकर जाया गया है, इस पुनीत कार्य में नगरपरिषद आयुक्त सुरेश मीणा का अच्छा सहयोग रहा, इस पुनीत कार्य में चंद्रभान, कुलदीप मावर, नवीन गुलाटी, विनीत सिसोदिया,विनय पांडे, महावीर मेहरा, अरुण गोड, एएसआई सुबेसिंह सिंह सहित काफी लोग मौजूद रहे,

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button