बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पॉल्यूशन बोर्ड के ऑर्डर से उधमियों में खुशी की लहर,200 केएलडी तक की एनओसी मिल सकेगी क्षेत्रीय कार्यालय से

संवाददाता संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त (नोडल एजेन्सी) , जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र जोधपुर, जिला प्रशासन जोधपुर एवं उद्यम प्रोत्साहन संस्थान के संयुक्त तत्वावधान मे आयोजित हो रहे पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2024 मे विगत 31 जनवरी को वन एवम पर्यावरण मंत्री श्री संजय शर्मा एवम पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन श्री शिखर अग्रवाल जी के सामने लघु उद्योग भारती प्रदेशाध्यक्ष श्री शांतिलाल बालड द्वारा राजस्थान भर की प्रदूषण विभाग से संबंधित क्षेत्रवार समस्याओं को रखा गया था।जिसमे एक समस्या ईटीपी एवम सीईटीपी से जुड़ी उन इकाइयों को जिनकी एनओसी 100 केएलडी से अधिक है उन्हे पॉल्यूशन बोर्ड जयपुर प्रधान कार्यालय से ही सम्मति मिलने का प्रावधान था।समय समय पर इस मांग को लघु उद्योग भारती के माध्यम से उठाया गया कि यदि 200 केएलडी तक की एनओसी स्थानीय क्षेत्रीय कार्यालय से मिले तो मध्यम श्रेणी के उद्यमी को बार बार जयपुर जाने आने की जरूरत नहीं रहे। पोल्यूशन बोर्ड के चेयरमैन श्री शिखर अग्रवाल ने लघु उद्योग हस्तशिल्प मेले में मंच पर ही यह महत्वपूर्ण घोषणा की थी कि सीईटीपी से जुड़ी इकाई एवम ईटीपी इकाई जिसकी पानी निस्तारण क्षमता 200 केएलडी तक है उसकी एनओसी अब प्रदूषण नियंत्रण विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से ही दी जा सकेगी ।प्रदूषण नियंत्रण विभाग जयपुर द्वारा आज दिनांक 3 फरवरी को इस आशय का ऑर्डर जारी कर दिया गया।साथ ही अन्य कुछ मांगों को भी आज के ऑर्डर में जारी किया गया। जिससे उधमियों में हर्ष की लहर दौड़ गई।सभी प्रमुख उधमियों ने खुशी व्यक्त करते हुए श्री शिखर अग्रवाल का धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर लघु उद्योग भारती प्रदेशाध्यक्ष श्री शांतिलाल बालड़ ने बताया कि श्री शिखर जी अग्रवाल द्वारा जो भी दूरगामी निर्णय लिए जा रहे उससे उधोग जगत को बहुत राहत मिल रही है तथा इससे राजस्थान में उधोग जगत को नए आयाम मिलेंगे।लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा,जोधपुर प्रांत अध्यक्ष महावीर चोपड़ा, सीईटीपी बालोतरा चेयरमैन रूपचंद सालेचा,सीईटीपी चेयरमैन जसोल भरत मेहता,लघु उद्योग भारती बालोतरा अध्यक्ष प्रवीण महाजन,जसोल अध्यक्ष डूंगरचंद सालेचा, बिठुजा अध्यक्ष मुकेश गोयल , बिठुजा उपाध्यक्ष संदीप ओस्तवाल ने प्रदूषण विभाग का खूब खूब आभार जताया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button