चंडीगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिहरियाणा
सीएम बोले- अब कोई गरीब बिना छत के नहीं रहेगा हरियाणा के 2.90 लाख गरीबों को आशियाना देगी मनोहर सरकार

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
Feb 2, 2024
चंडीगढ़। हरियाणा में 2 लाख 90 हजार लोग ऐसे चिन्हित किए गए हैं, जिनके पास अपने स्वयं के घर, घर बनाने के लिए जमीन अथवा फ्लैट नहीं है। यह बेहद गरीब लोग हैं, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये वार्षिक से कम है। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत राज्य सरकार इन सभी गरीब लोगों को घर (फ्लैट या प्लॉट) उपलब्ध कराएगी। पहले चरण में राज्य के 14 शहरों के लिए 10 हजार 542 फ्लैट उपलब्ध करा दिए गए हैं, जो गरीब लोगों को उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए उन्हें प्रारंभिक राशि 10 हजार रुपये जमा करवाकर अपनी पसंद के प्लॉट के लिए पंजीकरण कराना होगा।
लोन की व्यवस्था रहेगी
करीब एक पखवाड़े के बाद इन सभी शहरों के प्लाटों को अलाट करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। बैंकों से व्यवस्था करवाककर बाकी राशि के लोन की व्यवस्था होगी तथा काफी बड़ा हिस्सा हरियाणा सरकार अपने खजाने से देगी। पांच से 20 साल तक के लिए लोन की व्यवस्था रहेगी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पात्र लोगों को रियायती दरों पर आवास उपलब्ध करवाने के लिए ’मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना’ के तहत आवेदन करने वाले लाभार्थियों के लिए मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना पंजीकरण पोर्टल की शुरुआत की है। योजना के तहत अपना प्लाट सुरक्षित करने के लिए यह पोर्टल एक फरवरी से लाइव होगा। पात्र आवेदक आज से ही हाउसिंग फॉर ऑल विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं। शुरूआती चरण में 14 शहरों में 10 हजार 542 प्लाट पात्र लोगों को दिए जाएंगे। लगभग 15 दिनों में यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
मनोहर लाल ने अधिकारियों से कहा कि प्लाट आवंटन प्रक्रिया में घुमंतू जाति, विधवा तथा अनुसूचित जाति के आवेदकों को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही फलैट के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को फ्लैट प्रदान करने के लिए भी जल्दी कार्यवाही करें। मनोहर लाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हर परिवार को अपना घर देने के उद्देश्य से शुरू की गई ’प्रधानमंत्री आवास योजना’ के सकारात्मक प्रभाव को देखते हुए हरियाणा सरकार द्वारा ’मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना’ सितंबर 2023 में प्रारंभ की गई थी, जिसके तहत शहरों में रहने वाले वाले लगभग 2.90 लाख ऐसे परिवारों द्वारा घर के लिए आवेदन किया गया था, जिनके पास अपना घर नहीं है और जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है। इसमें प्लाट के लिए लगभग 1.51 लाख तथा फ्ललैट के लिए 1.38 लाख लोगों ने आवेदन किया है।
इन शहरों में मिलेगा गरीबों को आशियाना
मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना पंजीकरण पोर्टल पर आवेदकों को आवेदन करते समय 10 हजार रुपये की बुकिंग राशि जमा करवानी होगी। पोर्टल पर प्लाट बुकिंग के प्रथम चरण में 14 शहरों के लिए आवेदन किए जा सकते हैं, जिनमे चरखी दादरी, गोहाना, सिरसा, झज्जर, फतेहाबाद, जगाधरी, सफीदों, पिंजौर, रोहतक, रेवाडी, महेंद्रगढ, करनाल, पलवल और जुलाना शामिल हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, हाउसिंग फार आल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजा शेखर वुंडरू, हाउसिंग फार आल विभाग के महानिदेशक टीएल सत्यप्रकाश तथा नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के निदेशक अमित खत्री शामिल हुए।

Subscribe to my channel


