ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

04 माह से धरने पर बैठी सहायक प्रोफेसर डॉ रितु जातीय दुर्भावना से झेल रही उत्पीड़न – विभिन्न संगठनों ने जताया रोष

 

संवादाता बिरदी चंद गोठवाल नारनौल

 

नारनौल 26 जनवरी

       गत 04 माह से लगातार धरने पर बैठ कर न्याय पाने के लिये भारतवर्ष के विभिन्न संगठनों के साथ संघर्षरत दलित समाज की डाक्टर रितु सिंह के मामले में सर्व अनुसूचित संघर्ष समिति के तत्वावधान में विभिन्न संगठनों की बैठक प्रधान चन्दन सिंह जालवान की अध्यक्षता में गुरु रविदास मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में दिल्ली पुलिस की तानाशाही पर दिल्ली प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति , राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, गृहमंत्री, शिक्षा मंत्री व विश्वविद्यालय के वाईस चांसलर को पत्र लिखकर डॉ रितु सिंह को न्याय देने की मांग की गई । बैठक का संचालन करते हुए संघर्ष समिति के महासचिव व कबीर सामाजिक उत्थान संस्था दिल्ली के प्रमुख सलाहकार बिरदी चंद गोठवाल ने बताया कि दौलत राम कॉलेज की प्रिंसिपल सविता राय की जातिगत दुर्भावना की शिकार सहायक प्रोफेसर डॉ रितु सिंह पर आधारहीन अभियोग व झूठे आरोप लगाकर षड्यंत्र के तहत पद से हटा दिया गया। हटाने का कारण क्लासरुम में दुर्व्यवहार और छात्रों के बीच असंतोष दिया गया जो निराधार व बेबुनियाद है। समिति के प्रधान चन्दन सिंह, जालवान, हरियाणा आवाज फाउंडेशन के उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्राचार्य डॉ शिवराज सिंह ताज, गुरु रविदास व अम्बेडकर सभा के रामकुमार ढ़ैणवाल, सैनी सभा के प्रधान बिशनकुमार सैनी, धानक समाज के शिवनारायण मोरवाल, खटीक सभा के पतराम खिंची वाल्मीकि सभा के राजेश चांवरिया, भारतीय सामाजिक परिवर्तन संघ के सुमेर सिंह गोठवाल, कोषाध्यक्ष प्यारेलाल चवन आदि अनेक संगठनों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह विडम्बना का विषय है कि जांच कमेटी के सम्मुख प्रस्तुत 35 विद्यार्थियों की सूची में कोई भी विद्यार्थी ऐसा नहीं मिला जो डॉ रितु सिंह के पास पढ़ा हो और ना ही इन छात्रों में कोई भी विद्यार्थी दौलतराम कालेज का था। हास्य का विषय है कि एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज होने व भारत के विभिन्न संगठनों के साथ गत चार माह लगातार धरना प्रदर्शन चलने के बाद भी सरकार इस मामले में मौन है जिससे पूरे भारतवर्ष के बहुजन समाज में भारी रोष व्याप्त है।

रोष प्रदर्शन बैठक में गुरु रविदास महासभा के पूर्व प्रधान फूलसिंह व आरसी ग्रोवर, उप प्रधान बाबूलाल नारनोलिया, संघर्ष समिति के खण्ड प्रधान रोहताश बबेरवाल, सचिव हजारीलाल खटावला, सुरेश नारनोलिया, करतार सिंह, रमेश चंद्र, बलबीर सिंह, रघबीर सिंह, अन्नी सोढ़ा, सन्नी यादव, देवकुमार आदि अनेक संगठनों के लोग उपस्थित रहे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button