चंडीगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

पूर्व विधायक समेत सैकड़ों ने भाजपा का दामन थामा

मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने सभी को पटका पहनाकर किया स्वागत

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

चंडीगढ़, 19 जनवरी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा से जुड़ने के लिए विपक्षी पार्टियों के नेताओं में होड़ सी लगी है। शुक्रवार को पंचकूला में रादौर से दो बार विधायक रह चुके आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बंताराम बाल्मीकि सहित कांग्रेस, इनेलो, जजपा से जुड़े एक सौ से अधिक नेताओं ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में भाजपा का दामन थाम लिया। पार्टी कार्यालय पंचकमल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने इन सभी को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पार्टी की रीति-नीति को लेकर कहा कि भाजपा पहले देश, फिर पार्टी और फिर कार्यकर्ता के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है और उन्हें उम्मीद है कि भाजपा ज्वाइन करने वाले सभी कार्यकर्ता इस सिद्धांत पर चलते हुए देश और पार्टी की सेवा करेंगे। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा पोर्टल को बंद करने की बात कहने वालों को जनता खत्म कर देगी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने भी भाजपा ज्वाइन करने वाले सभी नेताओं को पूरा मान-सम्मान देने की बात कही। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, संगठनमंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा व तीनों महामंत्री मोहन लाल बड़ौली, डा. अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र पुनिया, विधायक सुभाष सुधा, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, पूर्व विधायक लतिका शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button