अपराधउत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

पीएम और सीएम को गाली देने वाले कर्मचारियों को बीएसए अनूप कुमार ने दिया क्लीन चिट – सूत्र

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

*बस्ती*- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गाली देने वाले कर्मचारियों को बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने क्लीन चिट दे दिया है । बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार के द्वारा गालीबाज कर्मचारियों को क्लीन चिट देने के बाद कोतवाली पुलिस भी क्लीन चिट देने की तैयारी में जुटी है ।

     प्राप्त समाचार के अनुसार – पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने बाइक रैली निकालकर शहर में प्रदर्शन कर रहे थे । बाइक रैली के दौरान शिक्षा विभाग के कुछ अध्यापकों ने प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को गाली दिया था । सोशल मीडिया पर पीएम और सीएम के खिलाफ गाली देने का वीडियों वायरल होने के बाद भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य नितेश शर्मा ने आपत्ति दर्ज करते हुए इस प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों के विरुद्ध जांचकर कार्रवाई की मांग किया था नितेश शर्मा ने अपने ट्विटर , फेसबुक एवं सोशल मीडिया हैंडल पर इस पोस्ट को सार्वजनिक करते हुए देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पर इस प्रकार गाली देते हुए नारेबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया था । जिसकी जांच कोतवाल विनय पाठक को मिली थी कोतवाल विनय पाठक ने भाजपा नेता नितेश शर्मा से कहा था कि पहले नारेबाजी में शामिल कर्मचारियों की जांच कर पुष्टि होगी कि किस विभाग के कर्मचारियों ने पीएम एवं सीएम को गाली देते हुए नारेबाजी की थी । जांच के बाद सम्बंधित विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएम और सीएम को गाली देने वाले कर्मचारियों की पुष्टि हो चुकी थी वे शिक्षा विभाग के कर्मचारी थे । शिक्षा विभाग के कर्मचारी होने की पुष्टि होने के बाद भी बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार द्वारा संबंधित अध्यापकों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया था और अध्यापकों से स्पष्टीकरण लेकर कार्रवाई करने के बजाए क्लीन चिट दे दिया । वही उक्त मामले में कोतवाली पुलिस भी विवेचना के नाम पर गालीबाज कर्मचारियों को क्लीन चिट देने की तैयारी में जुटी है । पीएम और सीएम को गाली देने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई न होना पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है ।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button