उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा नेता मनोज सिंह की शिकायत को मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार की प्रमुख सचिव लोक निर्माण करायेंगे जांच एक ही सड़क पर कई बार भुगतान करा लेने के लगे हैं आरोप

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती । रूधौली के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल के प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी नेता मनोज सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर रूधौली विधान सभा क्षेत्र 309 रुधौली के निर्माण खण्ड 1 में हुए सडक निर्माण में व्याप्त भ्रष्टाचार व फर्जी भुगतान का टीम गठित कर टीएसी जांच की मांग किया था। इसे गंभीरता से लेते हुये मुख्यमंत्री के विशेष सचिव कुमार हर्ष ने प्रमुख सचिव लोक निर्माण को जांच सौंपकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही जांच कराये जाने का निर्देश दिया है।

ज्ञात रहे कि भाजपा नेता मनोज सिंह ने विधान सभा क्षेत्र 309 रुधौली में निर्माण खण्ड 1 से नगर पंचायत भानपुर के अन्तर्गत में एक ही निर्माण कार्य में नाम बदल कर कई बार भुगतान कर लिये जाने का आरोप लगाते हुये मुख्यमंत्री से मामले की जांच कराने का आग्रह किया था।

भाजपा नेता मनोज सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के विशेष सचिव कुमार हर्ष ने प्रमुख सचिव लोक निर्माण को जांच सौंपी है। उम्मीद है कि इस जांच के बाद विभागीय भ्रष्टाचार की पोल खुल जायेगी और दोषी दण्डित होंगे।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button