उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य
बस्ती में 102 एंबुलेंस सेवा की सौगात, सांसद व सीएमओ ने 11 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती
बस्ती। जनपद में 102 सेवा की 11 नई एम्बुलेंस सेवा की सौगात मिली हैं। शनिवार को सांसद हरीश द्विवेदी और सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने इन एम्बुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सभी एम्बुलेंस पुरानी एम्बुलेंसों के स्थान पर संचालित की जाएंगी। इन एम्बुलेंसों को अलग अलग विकास खंडों में तैनात कर लोगों को सेवाएं दी जाएंगी।
जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम में सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि सरकार हर व्यक्ति तक नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इन एम्बुलेंसों की सहायता से लोगों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएस दुबे ने बताया कि 102 सेवा की नई एम्बुलेंस आने से लोगों को समय से बेहतर सेवाएं मिलेंगी। इन एम्बुलेंसों में सभी जीवनरक्षक दवाएं और ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध रहती है। इसलिए अस्पताल जाने के लिए एम्बुलेंस का प्रयोग करना चाहिए ताकि रास्ते में कोई समस्या होने पर मरीज को बेहतर चिकित्सीय मदद मिल सके।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.एस. दुबे ने बताया कि 102 सेवा की एम्बुलेंस गर्भवती महिलाओं और 2 साल तक के बच्चों के लिए नि:शुल्क उपलब्ध है। 24 घंटे किसी भी समय आवश्यक्ता पड़ने पर 102 नंबर पर कॉल करके एम्बुलेंस सेवा प्राप्त की जा सकती है।
प्रोग्राम मैनेजर राजन विश्वकर्मा ने बताया 102 एवं 108 एम्बुलेंस सेवाएं उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से संचालित की जा रही हैं। 102 एम्बुलेंस सेवाएं गर्भवती महिलाओं व 2 साल तक के बच्चों को अस्पताल ले जाती है और वापस घर भी छोड़ती हैं। जबकि 108 एम्बुलेंस सेवा एक इमरजेंसी सेवा है। किसी भी इमरजेंसी के समय 108 नंबर डायल करके नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा प्राप्त की जा सकती है।
जिले में 102 सेवा के तहत 35 और 108 सेवा के तहत 34 एम्बुलेंसों का संचालन किया जा रहा है।
इस मौके अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसबी सिंह, सेवा प्रदाता संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज की ओर से आपरेशन हेड अरिजीत पांडेय, रीजनल मैनेजर संदीप कुमार और प्रोग्राम मैनेजर राजन विश्वकर्मा, जिला कोऑर्डिनेटर आशीष मिश्रा एवं राधेश्याम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


