अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
प्रगतिशील प्रजापति समिति कोटकासिम अलवर द्वारा सर्वसम्मति से नव निर्वाचित टीम का गठान माला पहना कर किया स्वागत

पत्रकार जयबीर सिंह (कोटकासिम) अलवर

रविवार को समिति कार्यालय रेवाड़ी रोड डीजल पेट्रोल पंप के पास कोटकासिम पर सभा का आयोजन किया गया जिसमें नई सदस्यों का चयन में समाज की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही 19नवम्बर2023 चुनाव प्रक्रिया में भी सभी सादर आमंत्रित थे
आपको बता दें कोटकासिम तहसील कार्यकारिणी का नव निर्वाचित अध्यक्ष पद राजाराम पुर्व सरपंच (गांव पुर), उपाअध्यक्ष जगमाल सिंह पत्रकार( तिगावां) को चुना गया जिसमें कोटकासिम तहसील में आने वाले प्रजापति/कूम्हारो के 52 गांव चौरासी व बारा बतीश का सर्वसम्मति से समर्थन रहा ।यही पर नई टीम गठित कर पद पर जिमेदारी सोपी गई सचिव सुनील कुमार (खेड़ा तिगावां), सह सचिव बनवारी लाल (हरसोली), कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार मांधा माजरा, सह कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गंगापुरी,संगठन मंत्री भोम सिंह जोड़ियां, सलाहकार रामनिवास जालाका, सतर्कता हुकमचन्द झरियाना,संरक्षक बालकिशन पहलवान,भुप सिंह ,बालवीर मास्टर, हीरालाल
प्रगतिशील प्रजापति समिति समाज एवं सामाजिक संगठन के साथ समाज के एक-एक साथी को एकजुटता में पिरोकर निरंतर आगे बढ़ती जा रही है।अध्यक्ष ने आग्रह किया आप सभी समाज बंधुओ से निवेदन है समाज की मीटिंग कहीं भी हो अधिक से अधिक संख्या में जरूर पधारे साथ ही अपने आसपास के गांव के और खुद के गांव के ज्यादा ज्यादा साथियों को यह सूचना निश्चित रूप से प्रेषित करें सब समाज का है आप ही समाज है आप ही से समाज बनता है आपके सहयोग से समाज का सहयोग होता है*
उन्होंने कहा कि कुंभकार समाज को आगे बढ़ाने में युवाओं एवं महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समाज का कार्य करना एक पुण्य का कार्य है, इसके लिए आप सभी का आशीर्वाद जरूरी है। हम सभी को मिलकर समाज की कुरीतियों को दूर करते हुए समाज को एक विकास की मुख्यधारा से जोडऩा होगा। नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों को ईमानदारी के साथ निष्ठापूर्वक निभाने की बात कही। इसके अलावा अन्य सामाजिक विकास के मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


