बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्या शासनश्री साध्वी कमलप्रभा जी आदि ठाणा 5 के सानिध्य मे पुराना ओसवाल भवन, जसोल में कार्यक्रम आयोजित हुआ

 

संवाददाता संतोष कुमार बालोतरा राजस्थान

 

आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्या शासनश्री साध्वी कमलप्रभा जी आदि ठाणा 5 के सानिध्य मे पुराना ओसवाल भवन जसोल में कार्यक्रम आयोजित हुआ !

अणुव्रत विश्व भारतीय सोसाइटी के 74 वां अणुव्रत अधिवेशन 18 -19 व 20 नवम्बर 2023 नंदनवन, मुम्बई मे आचार्य श्री महाश्रमण जी के सानिध्य मे आयोजित हुआ, जिसमे जसोल अणुव्रत समिति के से प्रतिनिधियो ने भाग लिया! वर्षभर मूल्यांकन के आधार पर पूरे भारत मे अणुव्रत समिति जसोल दुसरे स्थान अंक प्राप्त किया। अधिवेशन में राष्ट्रीय पुरस्कार मैडल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। अणुव्रत विश्व भारतीय राष्ट्रीय सहमन्त्री ओमप्रकाश बांठिया विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अणुव्रत समिति जसोल ने स्कूल मे पौधारोपण, सुद्धि, पर्यावरण, नशा मुक्त दिवस, जीवन विज्ञान, कार्यक्रम कई कार्यक्रम आयोजित किए। अणुव्रत समिति के मन्त्री सफरुखान ने अधिवेशन की विस्तार से जानकारी बताई। सिवांची मालाणी तेरापंथ क्षेत्रीय संस्थान के अध्यक्ष डुंगरचन्द सालेचा ने कहा की अणुव्रत समिति जसोल अच्छे कार्य करते हुए आगे बढ़ रहे है। अणुव्रत समिति के अध्यक्ष पारसमल गोलेच्छा ने अभार व्यक्त करते कहा कि साध्वी कमलप्रभा आदि ठाणा 5 की प्रेरणा, तेरापंथ के सभी संस्थाओ के सहयोग व अणुव्रत समिति के पुरी टीम के कार्यकरणी व सदस्यगण का सहयोग से पुरस्कार मैडल व मोमेंटो प्रात हुआ। अणुव्रत समिति जसोल के लिए बहुत गौरव की बात है। साध्वी कमलप्रभा ने कहा कि अणुव्रत समिति के सदस्य को अणुव्रत आचार विचार के छोटे छोटे नियम संकल्पो को आगे बढ़ाते हुए कार्य करना है। जसोल अणुव्रत समिति द्वारा ओमप्रकाश बांठिया का अणुव्रत दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। अणुव्रत समिति अध्यक्ष पारसमल गोलेच्छा को मैडल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। तेरापंथ सभा अध्यक्ष उषभराज तातेड़, गौतमचंद सालेचा, भूपतराज कोठारी, कोषाध्यक्ष भीकमचंद छाजेड़, भंवरलाल भन्साली, ईश्वरसिंह इन्दा, महावीर चन्द सालेचा, शंकरलाल ढेलड़ीया, लीलादेवी सालेचा, निर्मलदेवी मन्डोत, मदन सालेचा बोस, लीलादेवी छाजेड़, सम्पतराज चोपड़ा, रमेशचन्द्र बोहरा, बाबूलाल छाजेड़, माणकचन्द संखलेचा सहित सदस्यगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन मन्त्री सफरुखान ने किया !

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button