देशधर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पीपा क्षत्रिय सामूहिक विवाह-२०२३गणेश पूजन के साथ वैवाहिक कार्यक्रम की शुरुआत की

ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी बीकानेर

 

बीकानेर। पीपा क्षत्रिय समाज का सातवां वैवाहिक समारोह कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को शिव वैली स्थित ज्ञान विधि महाविद्यालय में विधि-विधान पूर्वक गणेश पूजन और वंदना के साथ आरंभ हो गई है। संस्था अध्यक्ष भंवरलाल बडग़ूजर ने बताया कि इस वर्ष तुलसी विवाह के लाभार्थी नवीन सोलंकी ने सपत्नीक सपरिवार गणेश वंदना कर की। साथ ही भगवान गणेश जी के प्रसाद का भोग लगाकर संगीतमय माहौल में भगवान की स्तुति की गई। इस व अवसर पर संस्था के सभी सदस्यों ने भगवान गणेश से कामना कर वैवाहिक कार्यक्रम को बगैर किसी विघ्न के पूर्ण करने की प्रार्थना की। गणेश पूजन के कार्यक्रम में सहभागी बनने जयपुर से विशेषतौर से संरक्षक ओमप्रकाश बडग़ूजर पधारे, जिनका समिति की ओर से स्वागत किया गया। गणेश पूजन के साथ ही वैवाहिक समारोह में शामिल होने वाले समाज के लोगों के लिए मिठाईयां और पकवान बनाने का काम भी शुुरू हो गया है। भंवरलाल बडग़ूजर ने बताया कि गणेश पूजन कार्यक्रम में राजकुमार कच्छावा, राजेन्द्र बडग़ूजर, धनराज कच्छावा, रामलाल चौहान, पूनमचंद कच्छावा, बाबूलाल सोलंकी, लक्ष्मण सोलंकी, सुरेश सोलंकी, कंवरलाल कच्छावा आदि मौजूद थे।

सालीग्राम- तुलसी सहित १३ जोड़े बंधेगें वैवाहिक बंधन में

बीकानेर। पीपा क्षत्रिय ट्रस्ट, गंगाशहर एवं पीपा क्षत्रिय सामूहिक विवाह समिति की ओर से आयोजित सातवें वैवाहिक कार्यक्रम में गुरुवार को सालीग्राम तुलसी सहित १३ जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेगें। विवाह की तैयारी में समिति के कार्यकर्ता दिन-रात एक कर व्यवस्था बनाने में जुटे हुए हैं। घरों में मंगल गीत गाए जा रहे हैं। हल्दी- चन्दन के लेप से वर-वधु के रूप को निखारा जा रहा है। समारोह स्थल के अलावा घरों को भी रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। समिति की ओर से घर-घर निमंत्रण भेजने का पूर्ण प्रयास किया गया इसके अलावा सोशल मीडिया का भी भरपूर लाभ लेकर समाज बंधुओं को सूचना प्रेषित की गई है। शामियाने लगाए जा रहे हैं। रोशनी से पूरा विधि महाविद्यालय का क्षेत्र जगमगाने लगा है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button