उत्तर प्रदेशबस्ती

Basti News अस्थाई गौ आश्रय स्थल का कृषि निदेशक ने किया निरीक्षण

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

*सल्टौवा गोपालापुर बस्ती*- जिले के विकासखंड सल्टौआ गोपालपुर के अंतर्गत अजगैवा जंगल के गौ आश्रय का कृषि निदेशक ने औचक निरीक्षण किया । गौ आश्रय स्थल में 42 जानवर पाये गये । जानवरों के लिए आवश्यक मात्रा में पशु आहार और हरा चारा तथा जई,पानी, बिजली के लिए सोलर पैनल की व्यवस्था का ठीक मिला और पशु रजिस्टर का भी निरीक्षण किया गया कृषि निदेशक ने सुझाव दिया कि पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था के लिए घास की बुआई की जाएं और पशुओं को हरा चारा प्रतिदिन दिया जाएं जिससे पशु स्वस्थ्य रहे । मौके पर साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया । कृषि निदेशक के जांच के दौरान गौर रक्षक राम दास एव लुटावन , सहायक विकास अधिकारी , ग्राम प्रधान एवं अन्य कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे ।

 

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button