उत्तर प्रदेशधर्मबस्ती
आदर्श रामलीला समिति खुशहालगंज में दूसरे दिन राम जन्म प्रसंग का हुआ सुन्दर मंचन
ताड़का वध व अहिल्या उद्धार का मंचन चुने हुए कलाकारों द्वारा हुआ - आदर्श राम लीला कार्यक्रम को देखने के लिए दर्शकों की लगी भारी भीड़ - लोकप्रियता का केन्द्र बनता जा रहा खुशहालगंज आदर्श राम लीला समिति

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती
*खुशहाल गंज दुबौलिया* -बस्ती जिले के विकास खण्ड दुबौलिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत खुशहालगंज में 14 नवम्बर दिन मंगलवार से आदर्श रामलीला समिति द्वारा रामलीला कार्यक्रम चल रहा है । दूसरे दिन राम जन्म , ताड़का वध , व अहिल्या उद्धार का मंचन चुने गए अच्छे कलाकारों द्वारा प्रस्तृत किया गया । आदर्श राम लीला कार्यक्रम को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ चल रही है । लोकप्रियता का केन्द्र आदर्श राम लीला समिति खुशहालगंज द्वारा संचालित राम लीला कार्यक्रम बनता जा रहा है । खुशहालगंज ग्राम प्रधान विजय शंकर ने बताया कि क्षेत्रवासियों के सहयोग राम लीला कार्यक्रम सुचारू रूप से चल रहा है और दर्शकों द्वारा शान्ति व्यवस्था कायम है आदर्श राम लीला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विक्रमादित्य सिंह ग्राम प्रधान – विजय शंकर सिंह , राजकुमार सिंह, जीत बहादुर सिंह, अमरपाल सिंह, रामलीला संचालक अमर बहादुर सिंह, बीरेंद्र पाल सिंह, अखंड प्रताप सिंह, प्रवीण सिंह, विपिन सिंह, गिरीश कुमार सिंह, विजय प्रकाश सिंह, मनोज सिंह, शुभम सिंह, राहुल सिंह, विनोद यादव, शिवम सिंह , धर्मेंद्र चौधरी, हरिश्चंद्र चौधरी, साहिल सिंह, रोहित सिंह, तेजभान सिंह , रघुनाथ सिंह , इन्द्रनाथ सिंह आदि भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


