उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

Basti news चेयरमैन को जेल में ही दिवाली मनानी पड़ी

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के नगर पंचायत रुधौली के चेयरमैन की बेल होने के बावजूद जेल में ही दिवाली मनानी पड़ी। मालूम हो कि नगर पंचायत चेयरमैन धीरसेन पिछले ढाई महीने से जिला कारागार में निरुद्ध हैं। बीते आठ नवंबर को हाईकोर्ट से उनकी बेल हो गई है। लेकिन जमानत संबंधी कानूनी औपचारिकताएं पूरी नहीं होने की वजह से दीपावली के त्योहार पर भी बाहर नहीं आ सके। अब अगर एक हफ्ते के अंदर जमानत संबंधी प्रक्रिया समय से पूरी नहीं हो सकी तो छठ् भी जेल में रहकर ही बीतेगी आपको बताते चलें कि 31 अगस्त 2023 धीरसेन की गिरफ्तारी हुई थी। एसएसीएसटी विशेष कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्‍होंने उच्‍च न्‍यायालय का दरवाजा खटखटाया था। जहां बीते आठ नवंबर 23 को उनके बेल पर सुनवाई हुई थी और हाईकोर्ट ने उन्हें और उनके साथ सह अभियुक्त मायाराम पाठक को बेल दे दी है। मगर कानूनी प्रक्रिया के चलते वह सलाखों के पीछे से बाहर नहीं आ सके।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button