अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

Basti news कप्तानगंज में बिना लाइसेंस के चल रहा अल्ट्रासाउंड सेंटर हुआ सील मचा हंडकम्प

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

*कप्तानगंज बस्ती*- जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अर्न्तगत NH 28 पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने हाईवे के बगल बिना लाइसेंस के अवैध रूप से चल रहे सत्य पैथोलॉजी एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर को जिलाधिकारी आंद्रा वामसी के निर्देश पर बुधवार दोपहर को सीलबंद कर दिया गया ।

   आपको बताते चलें कि नायब तहसीलदार हर्रैया अजीत सिंह ने बताया कई बार सत्य पैथोलॉजी अल्ट्रासाउंड सेंटर के खिलाफ शिकायत मिली थी जिसके आधार पर जांच के दौरान शिकायत सही पाया गया। मामले में जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देशित किया था जिसके क्रम में बुधवार को दोपहर नायब तहसीलदार अजीत सिंह, तथा स्वास्थ्य विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सच्चिदानंद चौरसिया, सीएचसी अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार शुक्ल एवम कप्तानगंज पुलिस मौजूद की मौजूदगी में सील बन्द किया गया। अवैध रूप से चल रहा अल्ट्रासाउंड पैथोलॉजी सेंटर का मालिक टीम के आने की सूचना मिलते ही ताला लगाकर भाग गया। नायब तहसीलदार हर्रैया अजीत सिंह ने कहा कि प्रशासन द्वारा सत्य पैथोलॉजी अल्ट्रासाउंड सेंटर के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गयी और पूरे जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापेमारी करके अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर कड़ी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है ।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button