अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

निघासन आबकारी इंस्पेक्टर मनोज यादव के कार्रवाई से शराब माफियाओं में मचा हड़कंप हजारों लीटर लहन को किया नष्ट

संवाददाता वशीम अहमद

 

निघासन आबकारी इंस्पेक्टर मनोज यादव के कार्रवाई से शराब माफियाओं में मचा हड़कंप हजारों लीटर लहन को किया नष्ट।

बताते चले की त्योहारों के मद्देनजर निघासन आबकारी इंस्पेक्टर ने शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर घने जंगलों में गहरे तालाबों में पड़ी हजारों लीटर लहन नष्ट करते हुए दर्जनों भट्टियां नष्ट की। जबकि देखा जाए तो घने जंगलों में शराब लहन ढूढना यानी जहरीले सर्पों सहित अन्य विषैले जंतुओं का सामना करना पड़ता है। वही बात करे तालाबों में लहन को ढूंढने की तो वहां भी पानी के अंदर रहने वाले खतरनाक मगरमच्छ सहित अन्य जानवरों से न डरते हुए शराब माफियाओं की हजारों लीटर लहन को नष्ट करना कोई आम बात नहीं होती लेकिन निघासन आबकारी इंस्पेक्टर मनोज यादव अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए निरंतर शराब माफियाओं की कमर तोड़ने का कार्य कर रहे जिससे काफी स्तर तक निघासन क्षेत्र में शराब माफियाओं ने शराब बनाना बंद कर दिया है। जनपद में सबसे ज्यादा शराब माफियाओं को जेल भेजने का कार्य किया है निघासन इंस्पेक्टर मनोज यादव ने जिससे निघासन क्षेत्र में शराब माफियाओं के अंदर इतना डर भर दिया की अब उनके अंदर शराब बनाने का ख्याल भी नही आयेगा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button