अपराधनीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

ग्राम पंचायत चचौर में हुआ लाखों का घोटाला

रिपोर्टर, दशरथ माली चचोर

 

ग्राम पंचायत चचौर में हुआ लाखों का घोटाला

चचोर।तहसील रामपुरा ।जिला नीमच ।मध्य प्रदेश ।ग्राम पंचायत चचोर में 2009 से 2023 तक जितने भी निर्माण कार्य हुए हैं। जितना भी विकास हुआ है उनमें लाखों का घोटाला हुआ है ।यह सब तत्कालीन सरपंच ,सचिव और इंजीनियर , ठेकेदार जो पंचायत द्वारा निर्धारित किया हुआ है पंचायत का परमानेंटली ठेकेदार हैं जो अपने मनमापिक कार्य करता है और जनपद से सीधा कार्य लेकर पंचायत की मिली भगत से मन माफिक कार्य करके घोटाला कर लेता है ऐसे ठेकेदार को पंचायत शरण देती हैं। इन सब की मिली भगत से सरकारी खजाने और जनता के टैक्स के पैसों का लूटमार मचा रखा है ।जो ग्राम विकास में राशि जनपद विधायक निधि और सांसद निधि से मिलती है ।उनमें ये सभी मिलकर अच्छा खासा घोटाला करके उस कार्य को या तो नहीं करते हैं ।और करते भी है तो नाम मात्र का बनाकर उस निर्माण कार्य का उद्घाटन कर देते हैं ।इस जांच पड़ताल में ग्रामीणों को आज तक पता नहीं कि हमारे पंचायत में कितने करोड़ का निर्माण हुआ है जबकि सही तो यह है कि यहां के सरपंच सचिव इंजीनियर और ठेकेदार सभी घोटाला कर करके गब्बर हो गए हैं। सरपंच ,सचिव, से पहले इंजीनियर का दायित्व होता है। कि निर्माण, विकास,या अन्य कार्य इंजीनियर की देखरेख में होता है। पर यहां ऐसा कुछ देखने को नहीं मिलता है क्योंकि हिस्सेदारी सब की बराबर होती हैं।इन्हीं घोटाले में एक घोटाला 2020-21 का है ।जहां सुदूर सड़क योजना नाम की खेत सड़क योजना थी जो मात्र पांच से सात दिन जेसीबी द्वारा रास्ते के दोनों तरफ से कच्ची मिट्टी डालकर खाना पूर्ति की गई है और यह सुदूर सड़क योजना लगभग 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हुई थी ।जिसका आज तक कोई अता-पता नहीं है इनमें सभी की मिली भगत से यह घोटाला हुआ है। और इसका आज तक नामो निशान भी नहीं है ।जिसका माननीय विधायक माधव मारू जी द्वारा उनकी पुस्तक में विमोचन है। कि ग्राम पंचायत चचोर में सुदूर सड़क योजना चचोर से गोपाल प्रजापत के खेत तक 19 लाख 98 हजार रुपए राशि स्वीकृत हुई थी। जिसका ग्रामीणों को आज तक पता नहीं है कि यह रोड कैसे और किस योजना में बना है अच्छा खासा रास्ता था उसको भी बिगाड़ कर रख दिया है इन लोगों ने उनके घोटाला के कारण पूरा रास्ता भी खराब कर दिया है इन भ्रष्टाचारियों ने।।। इन सभी कर्मचारियों की वजह से गांव में दिखाने लायक ऐसा कोई विकास नहीं है जो यह बता सके कि हमने इस गांव में यह विकास किया है जितनी बड़ी पंचायत है उतनी बड़ी पंचायत के हिसाब से यह गांव एक ग्रीन और क्लीन सिटी जैसा होना चाहिए था पर ऐसा कुछ नहीं है। बात करते हैं ग्रामीणों से जो यहां से वाकिफ है,,,

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button