ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़व्यापारशिक्षाहरियाणा

प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का शुरू किया अभियान

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का शुरू किया अभियान

नारनौल – प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट नारनौल द्वारा दिव्यांग परिवार सहायतार्थ जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन वितरण अभियान का शुभारम्भ किया गया l इस विषय में जानकारी देते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट नारनौल द्वारा अपने इस महत्वपूर्ण प्रकल्प के अंतर्गत जरूरतमंद महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए कृतसंकल्प है l इसी कड़ी में आज मोहल्ला नई सराय निवासी महिला किरण को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करने के मकसद से सिलाई मशीन प्रदान की गई l उन्होंने कहा कि बुनियादी स्तर पर, आर्थिक आत्मनिर्भरता महिलाएं को उनके सामाजिक-आर्थिक बैकग्राउन्ड के बावजूद ज़्यादा सुरक्षित और सम्मानित महसूस कराती हैं। इसका न केवल महिलाओं पर बल्कि उनके परिवार, समाज पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है l ट्रस्टी डॉ जितेन्द्र भारद्वाज और भीमसेन शर्मा ने कहा कि प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट महिलाओं के रोजगार और उससे जुड़े प्रशिक्षण के लिए वचनबद्ध है l दिव्यांग परिवारों के लिए ट्रस्ट की प्राथमिकताएं उच्च स्तर पर हैं l नरोत्तम सोनी और राकेश शर्मा ने कहा कि छोटी सी सहायता से जीवन बड़े आत्मविश्वास से भर जाता है l हमें प्रत्येक जरूरतमंद मदद करनी चाहिए l 

इसी माह आरंभ होगा रोजगार प्रशिक्षण केंद्र – प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट नारनौल के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा अक्तूबर माह में ही दिव्यांग एवं जरूरतमंद महिलाओं को रोज़गार के लिए प्रशिक्षित करने के लिए एक सिलाई केंद्र की स्थापना नई सराय में करेगा l इस केंद्र पर 20 महिलाओं का समूह सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर सक्षम बनेगा ताकि ये महिलाएं सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें l इस अवसर पर ट्रस्टी डॉ जितेन्द्र भारद्वाज, नरोत्तम सोनी, राकेश शर्मा, भीम सेन शर्मा, अजय शर्मा, अमित शर्मा और प्रदीप कुमार उपस्थित रहे l

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button