LIVE TVदेवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीति

ग्राम दाऊन टोला पहुंचे पूर्व विधायक राजेश वर्मा के प्रयास से रोड निर्माण स्वीकृत होने पर ग्रामवासियों ने किया सम्मान

लोकेशन=देवेंद्रनगर

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

ग्राम दाऊन टोला पहुंचे पूर्व विधायक राजेश वर्मा के प्रयास से रोड निर्माण स्वीकृत होने पर ग्रामवासियों ने किया सम्मान

देवेंद्र नगर मुक्ति धाम से दाउअनटोला पहुंच मार्ग बहुत वर्षो से अपने निर्माण की बाट जोह रहा था लेकिन वर्षो के इंतजार के बाद भी रोड का निर्माण होने से हजारों की संख्या में निवासरत ग्रामवासी लगातार आंदोलन कर अपनी बात प्रशासन को पहुचाते रहे है लेकिन निर्माण कार्य सुरु नही हुआ जिसको लेकर आखिर चुनावी समय में हजारों ग्राम वासियों ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में रोड नही तो बोट नही का नारा बुलंद किया ।विषय की गंभीरता को देखते हुए पूर्व विधायक और बीजेपी से गुनौर विधान सभा के प्रत्याशी राजेश वर्मा ने सांसद वी डी शर्मा के नेतृत्व में सरकारी तंत्र को रोड के निर्माण प्रक्रिया के लिए निर्देशित किया ।अंततः सुदूर सड़क योजना अंतर्गत 15 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिलते ही डउनटोला की बहुप्रतीक्षित रोड का सपना पूरा होने जा रहा है।राजेश वर्मा की मेहनत वा सहयोग से प्रसन्न ग्रामवासियों में गांव में आमंत्रित कर तिलक लगा कर इस सौगात के लिए साधुवाद व्यक्त किया।

साथ की कहा की रोड नही तो बोट नही के नारे का अब कोई औचित्य नहीं रहा अब वो पुरे खुले दिल से मतदान में अधिकाधिक संख्या में भाग लेंगे

किसने क्या कहा

लोगो की मांग को देखते हुए मैंने सांसद महोदय से विशेष आग्रह किया जिसपर उन्होंने संज्ञान लेकर इस रोड के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया जिससे हजारों लोगों को लाभ होगा।साधुवाद का पात्र में नही बल्कि जनता है जिसने अपने हक के लिए आवाज बुलंद की

राजेश वर्मा

पूर्व विधायक एवम

प्रत्याशी बीजेपी गुनौर विधान सभा

हमारी मांगों पर कई नेताओं ने आश्वासन तो दिया पर ग्रामवासियों की हित में सार्थक प्रयास जो राजेश वर्मा जी ने किया वो अतुलनीय है हम उनके प्रयास की सराहना करते है और हमेशा आभारी रहेंगे

प्रधान यादव (डेयरी)

ग्रामवासी एवम समाजसेवी

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button