नीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीति

नाहटा मित्र मंडल द्वारा कुंडालिया में किया गया जन आक्रोश यात्रा का भव्य स्वागत

रिपोर्टर दशरथ माली (चचोर)

 

चचोर, सिंघाडीया पिपलिया ।।तहसील रामपुरा ।।जिला नीमच ।।मध्य प्रदेश।।

पूरे प्रदेश में इस वक्त चुनावी माहौल हैं और सत्ता पक्ष और विपक्षी दल दोनों जोर-सोर से गांव-गांव में शहर शहर में अपनी अपनी यात्राएं निकाल रहे हैं ।कोई जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहा है तो कोई जन आक्रोश यात्रा निकाल रहा है वही विपक्षी दल के नेता जीतू भाई पटवारी द्वारा नीमच मंदसौर जिले में जन आक्रोश यात्रा निकली जा रही हैं। जो 19 सितंबर को मंदसौर जिले से प्रारंभ हुई वह 20 सितंबर को मनासा तहसील में प्रवेश किया। इस वक्त जनता में सरकार के खिलाफ भव्य आक्रोश देखने को मिला ।इसका मुख्य कारण है किसान की फसल और सरकार का किसान की ओर अनदेखा करना ।18 साल के कार्यकाल में सरकार की बहुत सी उपलब्धियां आम जनता में देखी गई। पर इस वक्त जनता में सरकार के खिलाफ आक्रोश है ।यह आक्रोश किस तरह उपजा और क्यों उपजा है ।क्योंकि पिछले कई सालों से किसानों को फसल सही दाम और बीमा अल्प वर्षा से जो फसल नष्ट हुई है उसका मुआवजा नहीं मिला इस बार किसानों की फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी है ।जिसका सरकार ने अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया है सरकार की तरफ से किसानों को कोई मुआवजा राशि नहीं दी गई है। यही किसानों का सरकार के खिलाफ नाराजगी का मुख्य कारण है। और किसान पूरी तरह लाचार और बेबस हो चुका है ।।इसलिए आमजन और किसानों में सरकार के खिलाफ आक्रोश देखा गया है। जहां रामपुरा तहसील के अंतर्गत ग्राम कुंडालिया में नाहटा मित्र मंडल के सिंघानिया पिपलिया के भाई ईश्वर लाल मुजावदिया के नेतृत्व में जन आक्रोश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया वह रोड के दोनों किनारो पर जेसीबी द्वारा पुष्प वर्षा की गई, वही मनासा तहसील के बारे में जनता से सवाल किया गया कि इस बार कांग्रेस की ओर से मनासा का भव्य विधायक कौन होना चाहिए जनता में से आवाज आई,,नरेंद्र नाहटा, नरेंद्र नाहटा,,,, और रामपुरा के लालबाग से जीतू भाई पटवारी द्वारा भरी हुकार और कहा कि इस बार बदलाव जरूरी है ।सरकार अपने हर एक पहलू पर फेल होती दिखाई दे रही हैं ।और कर्ज पर कर्ज लेती जा रही हैं। इस बार सरकार बदलना है। कांग्रेस की सरकार किसानों की सरकार और मनासा तहसील के विधायक मारू के खिलाफ एक नारा जो रावली कुड़ी में गो पालको द्वारा दिया गया था ।वह नारा जीतू भाई पटवारी द्वारा दोहराया गया कि कैलाश तुझसे बेर नहीं पर मारु तेरी खैर नहीं,,,, ऐसे तारों के साथ जीतू भाई पटवारी द्वारा रामपुरा के लालबाग में भव्य सभा को संबोधित किया,,,,,,,,

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button