
ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट
बालोतरा राजस्थान न्यूज़
बालोतरा 20 सितंबर
श्रीं जैन श्वेतांबर तपागछ संघ के अंतर्गत आयोजित तपस्वी पारना आयोजन में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर राजेंद्र विजय ने ज्ञान दर्शन चारित्र तप की आराधना, साधना के साथ संवत्सरी महा पर्व पर क्षमा याचना की महता दर्शाते हुए तपस्या से कर्म निर्जरा की बात कही एवम तपस्वी भाई बहिनों के प्रति मंगल भावना व्यक्त की। भारत जैन महामंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश बांठिया ने तपस्वी भाई बहिनों की सुख शाता के साथ आयोजको, लाभार्थी परिवार को हार्दिक बधाई दी।
अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कवाड़ ने बताया कि पर्युषण महापर्व के दौरान स्थानीय तपागच्छ आराधना भवन में ॐ कार परिवार सूरत से पधारे हुए संमकित भाई वीरवाडिया आगम भाई मेहता और वीर भाई मेहता के सानिध्य में नित्य राई प्रतिक्रमण,देवसिय प्रतिक्रमण,प्रवचन,प्रश्नोत्तरी, भक्ति गीत हाउजी,चलो जिन मंदिर चलें, प्रभु वीर जन्म वाचन आदि विभिन्न प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में पुण्यशालियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। श्री जैन श्वेतांबर तपागच्छ मूर्तिपूजक संग की आज्ञा से तपस्वियों के तप का पारणा श्री कानमलजी मोतीलालजी हनुमानचंद कवाड़ परिवार को मिला जिसमें ओसवाल समाज के अध्यक्ष शांतिलाल जी डागा, तपागच्छ संघ के अध्यक्ष गणपतचंदजी पटवारी,खरतरगच्छ संघ के अध्यक्ष अमृतलाल जी सिंघवी, डॉ रायन शाह, डा जी सी वडेरा, महावीर पालरेचा, कांतीलाल, कमलेश सर्राफ, माणक चोपड़ा, मोहनलाल सिंघवी,ओमप्रकाश दांती, कल्पेश हुंडिया, गोतम चोकसी सहित गण मान्य नागरिकों ने भाग लिया। मुख्य अतिथी ,एवम लाभार्थी परिवार का बहुमान किया गया तत्पश्चात संघ द्वारा आभार ज्ञापित किया गया।

Subscribe to my channel


