खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

नवगठित खैरथल तिजारा जिले में विप्र सेना के नए अध्यक्ष अशोक कौशिक ने अपनी कार्यकारिणी का गठन किया

संवाददाता अरुण कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

 

नवगठित खैरथल तिजारा जिले में विप्र सेना ने भिवाड़ी के रहने वाले अशोक कौशिक को अपना जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक कौशिक ने अपनी नवीन कार्यकारिणी का गठन किया और मंगलवार को भिवाड़ी के यूसीएसकेएम स्कूल में कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विप्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील तिवारी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में तिजारा प्रेम पीठ मंदिर के महंत ललित मोहन आचार्य और यूसीएसकेम स्कूल के प्रधानाचार्य प्रभात कौशिक रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई आए हुए सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया तो वहीं संगठन के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक कौशिक सहित सभी पदाधिकारी ने शपथ ग्रहण की।

इस दौरान विप्र सेना के राष्ट्रीय प्रमुख सुनील तिवारी ने कहा कि संगठन विप्र समाज के लिए अनेक कार्य कर रहा है जिसमें गरीब विप्र परिवारों को आर्थिक सहायता देना, बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करवाना, युवाओं को औद्योगिक संस्थान खोलने के लिए प्रेरित करने सहित शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने जैसे काम लगातार किए जा रहे हैं। आगामी दिनो में आने वाले चुनाव में भी समाज का वर्चस्व कायम करने के लिए जनसंख्या के हिसाब से सीटों की डिमांड की गई है जिसकी लिस्ट बनाकर राज्य और केंद्र सरकार को भेज दी गई है। विप्र सेना ने जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर सरकारों को झुकने पर मजबूर कर दिया और इस कार्यक्रम की बदौलत राजस्थान में भाजपा ने सीपी जोशी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। आगामी दिनों में भिवाड़ी के अंदर भी विप्र सेना की तरफ से इसी तरह का एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

विप्र सेना के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक कौशिक ने बताया कि संगठन के विधान के हिसाब से समाज हित में अनेक काम किए जाएंगे साथ ही भिवाड़ी में संगठन की एक जमीन लेकर उसमें भव्य भवन का निर्माण भी किया जाएगा जिसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील तिवारी ने एक लाख रुपए देने की घोषणा की है और राजस्थान में किसी भी पार्टी की सरकार बनने के बाद 6 महीने में जमीन आवंटन कराने का वादा किया है। भिवाड़ी में विप्र समाज का एक विशाल और भव्य भवन आगामी कुछ सालों में ही देखने को मिलेगा।

इस दौरान नव नियुक्त अध्यक्ष अशोक कौशिक, महासचिव कुलदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य सुनील भारद्वाज, दिनेश वत्स, अनिल शर्मा, कुलदीप कौशिक, उमाशंकर शर्मा, अरुण शर्मा, नवीन चतुर्वेदी ,विनोद शर्मा, देवेंद्र कौशिक, मोहन शर्मा, राजेश शर्मा, सतीश शर्मा, मुकेश भारद्वाज,नरेश तिवारी, संदीप अग्निहोत्री, अनिल त्यागी, गौतम, सतीश शर्मा, प्रमोद शर्मा के साथ ही समाज के लोगो में विजय शर्मा अध्यक्ष विप्र विकास संस्थान कंचन तिवारी, आकाश मिश्रा, एस मुखिया, चित्रा त्रिपाठी, शकुंतला शर्मा, नितेश शर्मा, नीरज कौशिक, राजेश मिश्रा, डॉक्टर प्रभात कौशिक प्रधानाचार्य यूसीएसकेएम स्कूल, हरिश कौशिक, नवीन शर्मा, विनोद गंगावत, एलएन शर्मा ,धर्मेंद्र शर्मा, सहित बड़ी संख्या में समाज की महिला और पुरुष मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button