LIVE TVनीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
एम पी के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुंदरलाल जी पटवा के छोटे अनुज समरतलाल जी पटवा की देह पंचतत्व विलीन

रिपोर्ट ,दशरथ माली चचोर
Neemuch ब्रेकिंग
कुकड़ेश्वर।। जिला नीमच।। मध्य प्रदेश काका साहब के नाम से मशहूर विकासवादी सोच के धनी पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुंदरलाल जी पटवा के छोटे भाई व नगर परिषद कुकड़ेश्वर के पूर्व अध्यक्ष समरतलाल जी पटवा का शुक्रवार को दुखद निधन हो गया वह सामाजिक राजनीतिक धार्मिक कार्यों में अग्रणी होकर निरंतर कार्य करते रहे थे। कुकड़ेश्वर के विकास में हमेशा बढ़-चढ़कर कार्य करते रहे आपके निधन से जैन समाज में तथा क्षेत्र में रिक्तता आए हैं जिसकी पूर्ति की जाना असंभव है। समरत लाल जी पटवा की अंतिम यात्रा फुलवारी से निकली जो नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई जहां चौराहे पर अपने-अपने घरों से ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। अंतिम यात्रा आमंद रोड स्थित मुक्तिधाम पहुंची जहां वैदिक मंत्रचार के माध्यम से परिजनों द्वारा अंतिम क्रिया संपन्न कराई गई ।उनकी अंतिम यात्रा में सांसद सुधीर जी गुप्ता नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार पूर्व गृहमंत्री एवं पूर्व विधायक कैलाश जी चावला पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र जी नाहटा वीरेंद्र सिंह मालाखेड़ा नगर पालिका नीमच के पूर्व अध्यक्ष राकेश जैन पप्पू मंगेश जी संगई आदि ने शोक सभा में श्रद्धांजलि दी साथ ही अंतिम यात्रा में दूर दराज और आसपास के हजारों लोगों ने पहुंचकर पटवा के अंतिम दर्शन किए और अपने भाव पुष्प अर्पित किए वह हमेशा धार्मिक कार्यों में अग्रणी रहते थे,,,,

Subscribe to my channel


