LIVE TVदेवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा

एक विद्यालय ऐसा भी जहां आज तक नही बनी रोड,बच्चे कीचड़ से जाने को मजबूर,ग्रामीण मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने को मजबूर

लोकेशन=देवेंद्रनगर

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल 

 

 मामला मानिकपुर पंचायत अंतर्गत कटन चौराहे के नजदीक बने शासकीय हाई स्कूल मानिकपुर कला का है जहां विद्यालय का निर्माण तो बड़ी उमंग से करा दिया गया पर मूलभूत जरूरत सड़क का निर्माण नही करवाया गया जिससे विद्यालय आज भी सड़क विहीन है विद्यालय से लगी व्यक्तिगत आराजी को भूमि होने की वजह से यदि तार बाड़ी करवा दी जाती है तो विद्यालय तक छात्रों के पहुंचने का कोई विकल्प नहीं बचता है अभी भी छात्र कीचड़ और दलदल से होकर विद्यालय जाने को मजबूर है।

मुख्यमंत्री एक ओर जहां बड़े बड़े दावे कर शिक्षा के छेत्र में आमूलचूल परिवर्तन की बात सीना ठोक कर कहते है उन्हे जमीनी स्तर पर इस विद्यालय का निरीक्षण जरूर करना चाहिए।

विद्यालय के प्राचार्य द्वारा कई बार रोड निर्माण को लेकर पंचायत में आवेदन दिए जा चुके है वर्तमान पंचायत द्वारा भी बताया गया की रोड के प्रस्ताव को फाइल जनपद भेज दी गई है पर कागजी घोड़े दौड़ाने में माहिर जनपद आखिर बच्चो के भविष्य को देखते हुए कब दरियादिली दिखाएगी ये तो भविष्य के गर्त में है फिलहाल तो नौनिहाल शिक्षा की भूख लिए दलदल से विद्यालय जाने को मजबूर हैं

बच्चो की परेशानी देखते हुए ग्रामवासी आगामी 18 अगस्त को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित गुनौर दौरे के दौरान व्यथा व्यक्त करने के लिए जाने की तैयारी में है

मैने रोड के लिए आवेदन पत्र लिखा है पंचायत को,बच्चो को आने जाने में बहुत कठिनाई होती है और बारिश में तो केवल इसी वजह से छात्रों की संख्या कम हो जाती है क्युकी चारो तरफ पानी भर जाता है और पक्की सड़क न होने से कीचड़ हो जाता है

अरुण कुमार मिश्र

प्रभारी प्राचार्य

में दिव्यांग महिला हूं मुझे आने जाने के लिए ऑटो की जरूरत रहती है लेकिन ऑटो बरसात के वक्त स्कूल तक नही आ पाता क्युकी सड़क नही है और वैशाखी भी कीचड़ में धसने की वजह से में विद्यालय नही पहुंच पाती। सरकार जल्द से जल्द रोड बनवा दे।

रश्मि उपाध्याय

महिला शिक्षक

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button