ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़व्यापारहरियाणा

किसी भी व्यापारी को हरियाणा में व्यापार करने में कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी- बालकिशन अग्रवाल

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

 

    शहर के हुड्डा कम्युनिटी सेंटर में व्यापारी सम्मेलन हुआ। इसमें हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन बालकिशन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इनके अलावा सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव, जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, नांगल चौधरी विधायक डॉ.अभय सिंह यादव, अटेली विधायक सीताराम यादव, प्रदेश सचिव मनीष मित्तल, पूर्व चेयरमैन गोविंद भारद्वाज व गोपाल शरण गर्ग मौजूद रहे। 

    *इस मौके पर व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन बालकिशन अग्रवाल ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में व्यापारियों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी, प्राथमिकता के आधार पर उनकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। व्यापारियों को केवल इतना करना है कि उन्हें अपनी समस्याओं को हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड की ई-मेल आईडी पर मेल करना है। बाकी कार्य वे करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने व्यापारियों के लिए अनेक योजनाएं चलाई हुई है।उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि प्रदेश का व्यापारी समृद्ध और खुशहाल बने।*

   राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारी ही देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में व्यापारी हित के लिए अनेक जनकल्याणकारी नीतियां बनाकर व्यापारियों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। नांगल चौधरी विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार व हरियाणा सरकार द्वारा व्यापारियों के हित में प्रारंभ की गई योजनाओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने केवाईसी व करों का सरलीकरण करके व्यापार को सुगम बनाया है, तथा व्यापारियों को भयमुक्त माहौल दिया है। अटेली विधायक सीताराम यादव ने कहा कि जिले के व्यापारियों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। जिला अध्यक्ष दयाराम यादव ने कहा कि वे हमेशा व्यापारियों के साथ खड़े हैं। 

 *नवनियुक्त जिला संयोजक जयप्रकाश सर्राफ ने सभी अतिथियों का माला व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया व सभी व्यापारियों व पार्टी के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि पार्टी ने उन्हें जो अहम जिम्मेवारी सौंपी है, उसको वह पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button