उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़रोज़गारशिक्षा
नेशनल इंटर कॉलेज हरैया बस्ती मे सकुशल संपन्न हुआ एक दिवसीय वृहद् रोजगार मेला

बस्ती से वेदान्त सिंह
नेशनल इंटर कॉलेज हरैया बस्ती मे सकुशल संपन्न हुआ एक दिवसीय वृहद् रोजगार मेला
युवाओं को रोजगार के अवसरों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बस्ती एवं नेशनल इंटर कॉलेज हैरैया बस्ती के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक- 18 नवम्बर 2026 को प्रात : 10 बजे से नेशनल इंटर कॉलेज हरैया बस्ती के विद्यालय परिसर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला का सकुशल आयोजन किया गया | उक्त मेले में 22 प्रतिष्ठित कंपनियों ने अपने-अपने लगभग 2000 विभिन्न पदों पर भर्ती करने हेतु आई थी| इस रोजगार मेला में मुख्य अतिथि माननीय श्री अजय सिंह विधायक हरैया प्रतिनिधि श्री सरोज बाबा एवं विशिष्ट अतिथि श्री प्रद्युम्न कुमार उप जिलाधिकारी हरैया जनपद बस्ती एवं श्री वैभव सिंह सौरभ प्रबंधक नेशनल इंटर कॉलेज हरैया बस्ती ,वरिष्ठ समाजसेवी श्री अमरनाथ सिंह श्री चन्द्र कान्त सिंह ,सहायक निदेशक सेवायोजन बस्ती, श्री अवधेन्द्र प्रताप वर्मा, जिला सेवायोजन अधिकारी बस्ती व श्रीमती अंजलि शर्मा सहायक सेवायोजन अधिकारी ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम शुभारंभ किया | हरैया विधायक प्रतिनिधि श्री सरोज बाबा ने अपने उद्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं को बेहतर रोजगार दिलाना वर्तमान सरकार का लक्ष्य है और उसी के परिपेॖक्ष्य में यह वृहद रोजगार मेला आयोजित किया गया है उन्होंने सेवायोजन कार्यालय के अधिकारियों को आयोजन करने हेतु सराहना की व उपस्थित प्रतिभागी अभ्यार्थियों को उनके बेहतर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं की| विशिष्ट अतिथि श्री प्रद्युम्न कुमार उप जिलाधिकारी हरैया जनपद बस्ती ने उपस्थित अभ्यार्थियों को शुभकामनाएं दी व आयोजक मंडल को बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में अभ्यर्थियो को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बहुत ही अच्छा मौका है कि जब अभ्यर्थीअपने ही क्षेत्र में साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। श्री चन्द्र कांत सिंह सहायक निदेशक ने प्रतिभागी अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेला पूरी तरह से नि:शुल्क है अभ्यर्थीगण अपने शैक्षिक योग्यता के अनुसार अलग-अलग कंपनियों के आवंटित कक्ष में अपने-अपने बायोडाटा के साथ इंटरव्यू के माध्यम से चयन हेतु प्रतिभाग कर सकते हैं | इसके उपरांत माननीय अतिथिगणों द्वारा रोजगार मेला में विभिन्न कंपनियों में चयनित लगभग 11 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र / ऑफर लेटर भी वितरित किया गया | प्रधानाचार्य श्री विनोद प्रकाश नेशनल इंटर कॉलेज हरैया ने अंत में सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया | कार्यक्रम का संचालन श्री राम गोपाल यादव ने किया | इस कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय की तरफ से सभी स्टाफगण और क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बस्ती की ओर से श्री प्रमोद कुमार प्लेसमेंट इंचार्ज ,श्री पंकज कुमार श्रीवास्तव श्री मो. वसीम खान , श्री सतीशंकर मौर्य ,श्री राकेश राय ,धीरज कुमार आदि मौजूद रहे|
इस कार्यक्रम लगभग 1200 अभ्यर्थियो ने प्रतिभाग किया और 523 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों हेतु अगले चरण हेतु शार्टलिस्टेड किया गया।|
भवदीय,
(चन्द्र कान्त सिंह) सहायक निदेशक सेवायोजन बस्ती|

Subscribe to my channel


