LIVE TVअपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: संगठित अपराधी रोहित गोदारा के सहयोगी शिवराज को किया गिरफ्तार

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने संगठित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हार्डकोर अपराधी रोहित गोदारा के सहयोगी शिवराज सिंह को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस थाना कोटगेट की टीम ने डीएसटी बीकानेर और मंडावा पुलिस के सहयोग से की।
पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा के निर्देशन में संगठित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के नेतृत्व एवं वृत्ताधिकारी नगर अनुज डाल के सुपरविजन में थाना कोटगेट पुलिस ने विशेष टीम गठित की थी।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवराज सिंह (36 वर्ष), पुत्र सहदेव सिंह, निवासी तोलियासर, थाना मंडावा, जिला झुंझुनूं के रूप में हुई है। आरोपी को तकनीकी साक्ष्यों और पुलिस को मिली सूचनाओं के आधार पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ बीकानेर सहित राजस्थान के अन्य जिलों में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर गैंग बनाकर रंगदारी वसूली, फायरिंग कर डराने-धमकाने जैसे संगीन आरोप हैं।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कोटगेट थाने में दर्ज प्रकरण संख्या 278/2025 में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
फिलहाल पुलिस आरोपी से विस्तृत पूछताछ और अनुसंधान कर रही है। पुलिस का कहना है कि संगठित अपराध और अपराधियों के नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
रिपोर्ट: बीकानेर
स्रोत: बीकानेर पुलिस प्रेस नोट, दिनांक 18 नवंबर 2026।

Subscribe to my channel


