देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बीकानेर विकास मंच ने विधिवत कार्यों का शुभारंभ किया, महापुरुषों को माल्यार्पण कर लिया विकास का संकल्प

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

*बीकानेर विकास मंच बीकानेर*

18/11/26

बीकानेर। बीकानेर विकास मंच द्वारा शहर के विकास, जनसमस्याओं के समाधान एवं बीकानेर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाने के उद्देश्य से बुधवार को विधिवत कार्यों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जूनागढ़ स्थित श्री जूनागढ़ गणेश जी के माल्यार्पण से हुई। इसके पश्चात बीकानेर के संस्थापक राव बीका जी, बीकानेर में गंग नहर लाने वाले महाराजा गंगा सिंह जी, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी तथा समाजसेवी एवं साहित्यकार मुरलीधर व्यास जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर मंच के संयोजक विजय कोचर ने कहा कि बीकानेर विकास मंच का गठन शहर के विकास एवं आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए किया गया है। सभी सदस्यों को राष्ट्र एवं समाज के प्रति समर्पित होकर बीकानेर को स्वच्छ, सुंदर और विकास का मॉडल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। जनसमस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन से संवाद किया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर संघर्ष भी किया जाएगा। मंच की प्राथमिकता राव बीकाजी की प्रतिमा तक पहुंचने के लिए सीढ़ियां बनवाने तथा शहर की अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं पर भी सीढ़ियों की व्यवस्था करवाने की रहेगी।

*बीकानेर के जनप्रतिनिधियों और शासन में बैठे अधिकारियों को जनता कार्यकर्त्ता का फोन नहीं उठाने पर जवाब माँगा जायेगा! संतोष बांठिया और दिनेश काकड़ा को मंच के आर्थिक मामलो और कोष संबंधी जिम्मेदारी दी गई*

मंच के समन्वयक सूरजमल सिंह नीमराणा ने कहा कि राव बीकाजी ने व्यंग्य को सकारात्मक रूप से लेते हुए बीकानेर नगर बसाकर अपनी दूरदृष्टि और संकल्प का परिचय दिया था। उसी भावना से मंच के सदस्यों को बिना किसी बात का बुरा माने अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना होगा। हमारा लक्ष्य केवल आमजन का हित है, जिसके लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे और आवश्यकता पड़ने पर संघर्ष से भी पीछे नहीं हटेंगे।

सेवानिवृत्त एसपी नरसिंह भाटी ने महाराजा गंगा सिंह जी के दूरदर्शी विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने गंग नहर, पीबीएम अस्पताल सहित चिकित्सा, शिक्षा एवं जनहित से जुड़े अनेक कार्यों के लिए दूरदृष्टि के साथ योजनाएं बनाई थीं। बीकानेर विकास मंच को भी इसी विकासवादी सोच के साथ शहर के भविष्य के लिए कार्य करना चाहिए।

मुकेश जोशी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि महापुरुष किसी जाति या समुदाय विशेष तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे समूचे समाज के होते हैं। डॉ. अंबेडकर जी ने स्वतंत्र भारत के संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर देश के विकास की नींव मजबूत की। बीकानेर विकास मंच भी सभी समुदायों को साथ लेकर जनहित में कार्य करेगा।

कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित ने जननेता मुरलीधर व्यास जी के संघर्षपूर्ण जीवन को याद करते हुए कहा कि वे सदैव आमजन की समस्याओं के लिए संघर्षरत रहे। उनकी निर्भीकता, जनसेवा और सहजता आज भी प्रेरणादायी है। विकास मंच को भी उनके पदचिह्नों पर चलते हुए आमजन की आवाज बनना होगा।

मातृशक्ति अध्यक्ष कामिनी विमल भोजक मैया ने बीकानेर रेलवे जंक्शन के बाहर स्थापित तिरंगे को पुनः लगाने की मांग उठाते हुए कहा कि इस संबंध में कई बार प्रशासन से आग्रह एवं ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जनहित की जायज मांगों को प्रशासन गंभीरता से ले। शांतिपूर्ण आग्रह के बाद भी समाधान नहीं होने पर संघर्ष ही अंतिम विकल्प रह जाता है। मंच अपने पुरोधाओं के पदचिह्नों पर चलते हुए जनहित के कार्य निरंतर करता रहेगा।

कार्यक्रम में संयोजक विजय कोचर, समन्वयक सूरजमल सिंह नीमराणा, संचालन समिति अध्यक्ष संतोष बांठिया, मातृशक्ति प्रमुख कामिनी भोजक, मुकेश जोशी, नरसिंह भाटी, रामेश्वर सोनी साधक, राजकुमार भाटिया, श्याम पारीक, आनंद जोशी, अनूप गहलोत, भंवर पुरोहित, ओम सोनगरा, शिवलाल तेजी, पारस तेजी, जसोदा गहलोत, सूरज राठौड़, शिव दाधीच, दिनेश काकड़ा, मालचंद जोशी, अमित सिंह पड़िहार, जितेंद्र सिंह खींवसर, भवानी सुथार, हनुमान सिंह चावड़ा, दिलीप सिंह पंवार, महेंद्र जोशी, सुनीता जी, नरेंद्र सिंह सयानी, गोपाल सिंह नाथावत, कुशल सिंह, प्रेम सिंह राठौड़, देवी सिंह पंवार, हरि सिंह भाटी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

सभी सदस्यों ने बीकानेर के विकास एवं जनसेवा के लिए अपना समय और योगदान समर्पित करने का संकल्प लिया।

 उपस्थित बीकानेर की जनता का धन्यवाद त्रिलोक सिंह चौहान द्वारा दिया गया!*

*विजय कोचर संयोजक बीकानेर विकास मंच बीकानेर 9571281111*

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button