बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

राजेंद्र धाम में गुरु सप्तमी महा महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, 13 से 15 जनवरी 2027 तक होगा भव्य आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

श्री राज हर्ष हेमेन्द्र जैन ट्रस्ट की ओर से राजेंद्र धाम तीर्थ में आगामी द्वि-शताब्दी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले गुरु सप्तमी महा महोत्सव की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में आगामी 13 जनवरी 2027 से 15 जनवरी 2027 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय भव्य गुरु सप्तमी महा महोत्सव की रूपरेखा तैयार करने तथा आयोजन को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान तीनों दिनों के लिए श्रद्धालुओं को परोसे जाने वाले शुद्ध एवं स्वादिष्ट भोजन तथा नवकारसी के मेनू पर भी चर्चा की गई। मोहनजी सिंघवी द्वारा तैयार किए गए भोजन के मेनू पर उपस्थित ट्रस्टियों एवं गुरु भक्तों ने अपने सुझाव रखे।

बैठक में ट्रस्टी अरविंदजी मदानी, गौतमचंदजी चोपड़ा, शांतिलालजी दागा, मोहनजी सिंघवी, जवेरीलाल मेहता, सुमेरमलजी गोठी, महेशकुमार जैन, राजूभाई सहित अनेक गुरु भक्त उपस्थित रहे।

महोत्सव के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं एवं गुरु भक्तों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग समितियों का गठन करने का निर्णय लिया गया, ताकि तीनों दिन का कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

अंत में ट्रस्टी अरविंदजी मदानी ने बैठक में उपस्थित सभी ट्रस्टियों एवं गुरु भक्तों का आभार व्यक्त किया। बैठक में महोत्सव को भव्य, दिव्य एवं यादगार बनाने के लिए सभी ने मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button